BOKARO NEWS : सहारा में फंसा पैसा दिलाने की मांग को लेकर प्रदर्शन
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 01 Oct 2024 11:49 PM
BOKARO NEWS : सहारा समूह में निवेशित पैसा वापस दिलाने की मांग को लेकर निवेशकों ने मंगलवार को गोमिया प्रखंड कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया.
गोमिया. सहारा समूह में निवेशित पैसा वापस दिलाने की मांग को लेकर निवेशकों ने मंगलवार को गोमिया प्रखंड कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया. इसका नेतृत्व भाकपा-राजद जन अभियान के संयोजक इफ्तिखार महमूद, भाकपा के जिला सचिव पंचानन महतो, भाकपा के वरीय नेता आफताब आलम, राजद किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव अरुण यादव व सोमर मांझी कर रहे थे. इसके पूर्व जुलूस भी निकाला गया, जो गोमिया बैंक मोड़ व आइइएल रोड होते हुए प्रखंड कार्यालय पहुंचा, जहां पर सभा में तब्दील हो गया. सभा को संबोधित करते हुए इफ्तेखार महमूद ने कहा कि सहारा में जिन लोगों ने पैसा निवेश किया है, वह पैसा पिछले दस साल से सेवी के पास है. गत वर्ष अगस्त माह में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने पैसा लौटा देने की बात कही थी, लेकिन एक साल बाद भी निवेशकों का पैसा नहीं लौटा. कहा कि अगर केंद्र सरकार लोगों का पैसा लौटाना चाहती है, तो अधिसूचना जारी कर ऑनलाइन आवेदन करने को कहा जाये. सभा को ऑल इंडिया यूथ फेडरेशन के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आफताब आलम, भाकपा राज्य परिषद सदस्य मोहम्मद शाहजहां, राजद किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव अरुण यादव, भाकपा के अंचल सचिव सोमर मांझी सहित दिवाकर महतो, किसान सभा के मोजीलाल महतो व देवानंद प्रजापति, महिला नेत्री शाहजहां खातून व समरी देवी ने भी संबोधित किया. सभा की अध्यक्षता पार्टी के जिला परिषद सदस्य महेंद्र मुंडा ने किया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










