Bokaro News : रेल टेका अभियान को सफल बनाने का निर्णय
Published by : JANAK SINGH CHOUDHARY Updated At : 16 Sep 2025 10:59 PM
Bokaro News : आदिवासी कुड़मी समाज बेरमो प्रखंड की बैठक फुसरो नगर के बालू बैंकर स्थित विवाह मंडप में हुई.
फुसरो, आदिवासी कुड़मी समाज बेरमो प्रखंड की बैठक मंगलवार को फुसरो नगर के बालू बैंकर स्थित विवाह मंडप में हुई. चंद्रपुरा जंक्शन में 20 सितंबर को रेल टेका अभियान को सफल बनाने का निर्णय लिया गया. मुख्य अतिथि दीपक पुंरियार ने कहा कि हमारी लड़ाई किसी समुदाय से नहीं है. हम अपने अधिकार के लिए संवैधानिक तरीके से लड़ रहे हैं. कुड़मी कल अनुसूचित जनजाति थे और आज भी हैं. वर्ष 1931 के सभी कागजात हैं. भूल से संविधान बनते समय वर्ष 1950 में बिना कोई नोटिफिकेशन के इसे इस सूची से बाहर कर दिया गया.
इन्होंने भी किया संबोधित
बैजनाथ महतो ने कहा कि वर्ष 2023 में रेल टेका कार्यक्रम गोमो जंक्शन में हुआ था. इस बार भी हजारों की संख्या में लोग चंद्रपुरा जंक्शन में अभियान को सफल बनायेंगे. केंद्र व राज्य सरकार हमारी मांगें पूरी करें. पहले अलग राज्य लेने के लिए लड़ाई लड़े, अब अपने हक के लिए लड़ेंगे. मौके पर दुर्गाचरण महतो, डोमन महतो, सूरज देवी, हरिचंद हेमरियार, मोहन महतो, प्रकाश महतो, दिगंबर महतो, सुनील महतो, घनश्याम महतो, संजय महतो, जुगल महतो प्रदीप महतो, प्रकाश महतो, विशाल महतो, मेहलाल महतो, मित्रजीत महतो, महेश महतो, नकुल महतो, मोहन महतो, प्रेमचंद महतो, बसंत महतो, प्रीतम महतो, परशुराम महतो, पार्वती देवी, कौशल्या देवी, कुवारी देवी, उषा देवी, शकुंतला देवी, सुमित्रा देवी, तारा देवी, सोहन महतो, विवेक महतो आदि थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










