जिला के कई सरकारी विद्यालयों में नहीं है तड़ित चालक, कई जगह पड़ा है बेकार

Author Dharmanath kumar|Edited by Priya Gupta
Updated:
विज्ञापन

01,02,03 | Prabhat Khabar Network

बोकारो के कई सरकारी स्कूलों में तड़ित चालक खराब या नदारद हैं, जिससे मानसून के दौरान छात्रों की सुरक्षा पर बड़ा खतरा मंडरा रहा है। शिक्षा विभाग ने जांच के आदेश दिए।

विज्ञापन

प्रतिनिध, बोकारो

आपके शहर में

विज्ञापन

बाेकारो जिला में प्राथमिक, मध्य, उत्क्रमित, उच्च व प्लस टू स्तर के करीब 1560 सरकारी विद्यालय हैं. इनमें से कई स्कूलों में तड़ित चालक नहीं है. माॅनसून के दौरान आकाशीय बिजली गिरने की घटनाएं बढ़ने के साथ ही विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गयी है. शिक्षा विभाग के अनुसार कई विद्यालयों में वर्षों पहले तड़ित चालक लगाये गये थे. लेकिन उनकी नियमित जांच नहीं हो रही है. कुछ स्थानों पर क्षतिग्रस्त उपकरणों की मरम्मत नहीं करायी गयी है. कुछ विद्यालयों से कॉपर तार की चोरी हो गयी है. को-ऑपरेटिव कॉलोनी स्थित राजकीयकृत प्राथमिक विद्यालय, लकड़ाखंदा स्थित राजकीयकृत मध्य विद्यालय, सेक्टर-01 सी विकास नगर स्थित नव प्राथमिक विद्यालय सहित अन्य विद्यालयों में भी तड़ित चालक काम नहीं कर रहा है. मालूम हो कि बोकारो झारखंड के उन जिलों में शामिल है, जहां हर वर्ष माॅनसून के दौरान वज्रपात की घटनाएं होती हैं. कई बार लोगों की जान जाने और मवेशियों की मौत की घटनाएं भी सामने आती हैं. जिले के गोमिया, पेटरवार, नावाडीह, जरीडीह, कसमार, चंद्रपुरा सहित कई प्रखंडों के सरकारी विद्यालय खुले मैदान या ऊंचे स्थानों पर हैं. जिन विद्यालयों में तड़ित चालक नहीं है या खराब हो गया है, वहां स्थापना और मरम्मत के लिए प्रस्ताव तैयार कर संबंधित विभाग को भेजा जायेगा. विद्यार्थियों की सुरक्षा विभाग की प्राथमिकता है और आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जायेगी. प्रवीण रंजन, जिला शिक्षा पदाधिकारी विद्यालयों में तड़ित चालक की उपलब्धता और उसकी कार्यशील स्थिति की समीक्षा करायी जायेगी. जहां तड़ित चालक नहीं है, खराब है अथवा किसी कारणवश निष्प्रभावी हो गया है, वहां रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जायेगी. डॉ अतुल कुमार चौबे, जिला शिक्षा अधीक्षक


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola