डाक जीवन बीमा व ग्रामीण डाक जीवन बीमा को जन-जन तक पहुंचाने का लक्ष्य, 23 जुलाई को विशेष महाअभियान

Updated:
विज्ञापन

शामिल बच्चे| Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बोकारो में 23 जुलाई को डाक जीवन बीमा और ग्रामीण डाक जीवन बीमा के लिए विशेष महाअभियान चलाया जाएगा. जानें योजनाओं की खासियत और वाटरप्रूफ राखी लिफाफे की जानकारी.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, बोकारो

विज्ञापन

डाक जीवन बीमा (पीएलआई) व ग्रामीण डाक जीवन बीमा (आरपीएलआई) योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से 23 जुलाई को जिले के सभी डाकघरों में विशेष महाअभियान चलाया जाएगा. इसकी तैयारियों को लेकर रविवार को प्रधान डाकघर, सेक्टर-2 परिसर स्थित नोडल डिलीवरी सेंटर में सहायक डाक अधीक्षक अनूप कुमार की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गयी.

बैठक में जिले की विभिन्न ग्रामीण डाक शाखाओं के 50 से अधिक शाखा डाकपाल उपस्थित रहे.बैठक में अनूप कुमार ने डाकपालों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने क्षेत्र में घर-घर जाकर लोगों से संपर्क करें तथा डाक जीवन बीमा और ग्रामीण डाक जीवन बीमा योजनाओं की जानकारी दें. उन्होंने कहा कि भारतीय डाक विभाग की ये योजना में सिर्फ बचत नहीं, भविष्य की सुरक्षा भी है. साथ ही कम प्रीमियम, आकर्षक बोनस, सरकारी भरोसे और पारदर्शी सेवाओं के कारण आम लोगों के लिए सुरक्षित व विश्वसनीय विकल्प हैं.

उन्होंने बताया कि 23 जुलाई को विशेष अभियान के दौरान सभी डाकघरों में नागरिकों को योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी जाएगी तथा मौके पर ही बीमा प्रस्ताव स्वीकार किए जाएंगे. बैठक में अभियान की रणनीति, लक्ष्य निर्धारण और प्रचार-प्रसार पर विस्तार से चर्चा की गई तथा सभी शाखा डाकपालों ने अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया. मौके पर डाक निरीक्षक प्रकाश कुमार, डाक अधिदर्शक गोविंद कुमार, सुबोध कुमार, डाक सहायक राहुल कुमार आदि मौजूद थे.

रक्षाबंधन के लिए वाटरप्रूफ राखी लिफाफा उपलब्ध

सहायक डाक अधीक्षक अनूप कुमार ने बताया कि रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए डाक विभाग ने जिले के सभी डाकघरों में वाटरप्रूफ विशेष राखी लिफाफा उपलब्ध कराया है. यह लिफाफा मात्र 10 रुपये में मिलेगा. इसकी विशेष बनावट के कारण राखी बारिश और नमी से सुरक्षित रहती है तथा आसानी से अपने गंतव्य तक पहुंचती है. डाक विभाग ने बहनों से इस विशेष सुविधा का लाभ उठाकर समय पर अपने भाइयों को राखी भेजने की अपील की है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola