Bokaro News : गुजरात से पहुंचा युवक का शव, नारायणपुर में पसरा मातम

Bokaro News : 26 नवंबर की है घटना, दिवाली में घर आया था हेमंत
Bokaro News : पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र के नारायणपुर पंचायत के भागाबाजार के जलेश्वर दास के एकमात्र पुत्र हेमंत कुमार दास(22 वर्ष) की गुजरात के एक कंपनी में मौत हो गयी थी. शुक्रवार की देर रात भागाबाजार गांव युवक का शव पहुंचते ही परिजन सहित गांव में मातम छा गया. हेमंत दीपावली में गुजरात काम करने गया था. वह गुजरात के रिफाइंड तेल नवल नामक कंपनी में काम कर रहा था. वहीं दूसरी कंपनी में काम कर रहे गांव के एक युवक दुलाल का कहना है कि कंपनी के ठेकेदार के भाई द्वारा दुर्घटना की बात कह कर दूरभाष पर सूचना देकर हमें बुलाया गया. कहा गया कि हेमंत की रात को ड्यूटी के लिए जाने के दौरान सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी है. घटना 10 दिन पूर्व 26 नवंबर की बतायी जा रही है. मृत युवक के पिता ने कंपनी के ठेकेदार पर मारपीट का आरोप लगाया है.
वाहनों की टक्कर में हाइवा क्षतिग्रस्त
पेटरवार बाजार टांड़ के निकट शांति लाइन होटल के पास शुक्रवार की रात्रि करीब दो बजे एक साथ तीन वाहनों की जोरदार टक्कर होगी. इसमें एक हाइवा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. हालांकि हाइवा के चालक और उप चालक को मामूली चोट आयी. है. घटना के बाद दुर्घटनाग्रस्त हाइवा का चालक व उप चालक रात्रि में ही भाग गये. पेटरवार के शांति होटल के पास कोयला लदे दो हाइवा आगे -पीछे करके शुक्रवार की रात्रि में खड़े किये गये थे. इसी बीच पीछे से कोयला लेकर ऊरीमारी से आ रहे एक हाइवा ने पहले से खड़े कोयला लदे हाइवा को जोरदार टक्कर मार दी. इससे कोयला लदे दोनों हाइवा टकरा गये. कोयला लदे एक हाइवा के आगे का भाग पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










