ई-टेलीमेडिसिन व मोबाइल पोषण वैन की प्रगति की डीसी ने की समीक्षा

Updated:
विज्ञापन
14 | Prabhat Khabar Network

14 | Prabhat Khabar Network

बोकारो डीसी ने ई-टेलीमेडिसिन और मोबाइल पोषण वैन की समीक्षा की। कुपोषण मुक्त समाज के लिए स्थानीय आहार और बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं पर जोर दिया गया।

विज्ञापन

बोकारो: हर बच्चा स्वस्थ हो, हर मां सुरक्षित रहे व हर परिवार कुपोषण से मुक्त जीवन जी सके. इसी संकल्प के साथ बोकारो जिला प्रशासन लगातार कार्य कर रहा है. गुरुवार को समाहरणालय कार्यालय कक्ष में डीसी अजय नाथ झा की अध्यक्षता में ई-टेलीमेडिसिन व मोबाइल पोषण वैन कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा बैठक हुई.

राज कुमारी फाउंडेशन द्वारा गोमिया व पेटरवार प्रखंडों में संचालित कार्यक्रमों पर चर्चा हुई. बताया कि गोमिया व पेटरवार प्रखंड के 27 आंगनबाड़ी केंद्रों के पोषक क्षेत्रों में मोबाइल पोषण व ई-टेलीमेडिसिन कार्यक्रम के माध्यम से स्वास्थ्य व पोषण सेवा पहुंचायी जा रही है.

अब तक 828 बच्चों की पोषण जांच की गयी. इसमें से कुछ बच्चों को गहन पोषण देखभाल (इंटेंसिव केयर पाथवे) से जोड़ा गया है. 653 को टेली-मेडिसिन के माध्यम से विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध कराया गया.

मातृ-शिशु स्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता

डीसी अजय नाथ झा ने कहा : कुपोषण के खिलाफ लड़ाई केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं. समाज के भविष्य को सुरक्षित करने का अभियान है. नवजात शिशुओं की समुचित देखभाल, धात्री माताओं के स्वास्थ्य व पोषण व आंगनबाड़ी केंद्रों को अधिक सक्षम बनाये.

सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करे. गंभीर रूप से कुपोषित बच्चों का समय पर उपचार अत्यंत आवश्यक है. व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाकर एमटीसी में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाये.

स्थानीय भोजन से ही बनेगा स्वस्थ बोकारो

डीसी ने कहा : बच्चों व महिलाओं के बेहतर स्वास्थ्य की कुंजी हमारे गांवों में उपलब्ध पारंपरिक व स्थानीय पौष्टिक खाद्य पदार्थों में ही निहित है. पैकेज्ड खाद्य पदार्थों के बजाय स्थानीय पोषक आहार को बढ़ावा दे. सामुदायिक सहभागिता के माध्यम से कुपोषण उन्मूलन अभियान को जनआंदोलन का स्वरूप दे.

मौके पर डीडीसी शताब्दी मजूमदार, प्रशिक्षु आईएएस अरविंद राधाकृष्णन, सीएस डॉ एबी प्रसाद, डीएमओ रवि कुमार, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी डॉ सुमन गुप्ता, एपीआरओ अविनाश कुमार सिंह, झारखंड प्रशासनिक सेवा के प्रशिक्षु पदाधिकारी, फाउंडेशन के प्रतिनिधि आदि मौजूद थे.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola