ePaper

बोकारो में 10 सेंटरों पर शुरू हुई सीयूइटी की परीक्षा

Updated at : 15 May 2024 11:10 PM (IST)
विज्ञापन
बोकारो में 10 सेंटरों पर शुरू हुई सीयूइटी की परीक्षा

18 मई तक पेन-पेपर यानी ऑफलाइन मोड में चलेगी परीक्षा

विज्ञापन

बोकारो. शिक्षा मंत्रालय के अधीन केंद्रीय विश्वविद्यालयों के साथ-साथ देश की टॉप यूनिवर्सिटीज में दाखिले के लिए राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) की ओर से आयोजित कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूइटी) – यूजी बुधवार में शुरू हुआ. 18 मई तक पेन-पेपर यानी ऑफलाइन मोड में चलने वाली यह परीक्षा बोकारो में 10 सेंटरों पर शुरू हुई. एनटीए के सिटी को-ऑर्डिनेटर व डीपीएस बोकारो के प्राचार्य डॉ. ए एस गंगवार ने बताया कि सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त वातावरण में शुरू हुई. इसमें जिला प्रशासन का भी काफी महत्वपूर्ण योगदान है. इसके लिए उन्होंने प्रशासन के अधिकारियों सहित सभी केंद्राधीक्षकों व पर्यवेक्षकों के प्रति आभार जताया. उन्होंने बताया कि कुल चार पालियों में बुधवार की देर शाम छह बजे तक चार अलग-अलग विषयों की परीक्षा हुई. शिफ्ट 1ए में सुबह 10 बजे से रसायन-शास्त्र, शिफ्ट 1बी में दोपहर 12:15 से जीव-विज्ञान, शिफ्ट 2ए में अपराह्न तीन बजे से अंग्रेजी और शिफ्ट 2बी में शाम पांच बजे से छह बजे तक जनरल टेस्ट (सामान्य जांच) विषयों की परीक्षा ली गयी. दूसरे दिन 16 मई को निर्धारित पालियों में अर्थशास्त्र, हिंदी, भौतिकी एवं गणित, 17 मई को भूगोल-शास्त्र, शारीरिक शिक्षा, बिजनेस स्टडीज और अकाउंटेंसी की परीक्षा आयोजित की जाएगी.जबकि, 18 मई को शिफ्ट 1ए में दोपहर 1:30 बजे से इतिहास, शिफ्ट 1बी में 3:30 बजे से राजनीति विज्ञान तथा संध्या 5:30 बजे से समाजशास्त्र विषयों की परीक्षा ली जाएगी. उल्लेखनीय है कि उक्त परीक्षा के लिए सेक्टर-छह स्थित क्रिसेंट पब्लिक स्कूल व डीएवी पब्लिक स्कूल, गुरु गोविंद सिंह पब्लिक स्कूल (जीजीपीएस) चास, एमजीएम हायर सेकेंडरी स्कूल, सेक्टर-4एफ, गुरु गोविंद सिंह पब्लिक स्कूल (जीजीपीएस), सेक्टर-5, रेलवे कॉलोनी स्थित होली क्रॉस स्कूल, सेक्टर 4 स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल, सेक्टर 5 के चिन्मय विद्यालय एवं श्री अय्यप्पा पब्लिक स्कूल तथा सेक्टर 4 स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस बोकारो) को केंद्र बनाया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola