कांग्रेस नेत्री श्वेता सिंह ने डॉ जयदेव को किया सम्मानित
Updated at : 17 Jun 2024 12:52 AM (IST)
विज्ञापन

अमेरिका में अपनी उच्च वेतन वाली नौकरी छोड़ ग्रामीण बच्चों को शिक्षा दे रहे हैं डॉ जयदेव
विज्ञापन
पिंड्राजोरा.
कांग्रेस नेत्री श्वेता सिंह ने रविवार को पिंड्राजोरा गांव पहुंच कर डॉ जयदेव महतो को शॉल ओढ़ा कर व बुके देकर सम्मानित किया. बता दें कि अमेरिका में अपनी उच्च वेतन वाली नौकरी छोड़ ग्रामीण बच्चों को शिक्षा दे रहे हैं डॉ जयदेव’ शीर्षक से प्रभात खबर ने खबर प्रकाशित की थी. जिसके बाद कांग्रेस नेत्री पिंड्राजोरा पहुंचीं थीं. श्रीमती सिंह ने कहा कि समाज के प्रति आपका समर्पण भाव बहुत ही सराहनीय है. लोग विदेश में जाकर बस जाते हैं, लेकिन आपने अमेरिका जैसे देश में उच्च वेतन वाली नौकरी छोड़ सुदूर ग्रामीण क्षेत्र के विद्यालय में जो निःशुल्क सेवा देने का काम कर रहे हैं, यह हम सभी के लिए गर्व की बात है. आपके इस नेक कार्य से भावी पीढ़ी को प्रेरणा लेनी चाहिए. मौके पर जयदेव दुबे, पूर्व मुखिया बिनोद घोषाल, कनिलाल महतो, संतोष कुमार, जगेश्वर महतो, पवन झा, अमित तिवारी, निताई महतो, शिबू ठाकुर, भुखु परेरा, सुनील कुमार आदि लोग उपस्थित थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




