Bokaro News : छेका करने आ रहे थे लोग, वाहन पलटने से एक की मौत, आधा दर्जन से अधिक घायल
Author Mayank tiwari
Updated:
विज्ञापन

Bokaro News: आनन-फानन में इन घायलों को एंबुलेंस से आदर अस्पताल, रामगढ़ भेजा गया है. घायलों में अरुण मुर्मू, चंपा मरांडी, बबलू हांसदा, श्याम हांसदा, आयुष मरांडी, बसोदा हांसदा आदि शामिल हैं. कुछ को हल्की फुल्की चोटें आयी हैं, तो कुछ के हाथ-पैर की हड्डी फ्रैक्चर होने के साथ गंभीर चोटें हैं.
विज्ञापन
महुआटांड़.
झुमरा पहाड़ मुख्य सड़क पर रेडियम और जमनीजारा गांव के बीच सोमवार की शाम एक सवारी गाड़ी असंतुलित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गयी. जिसमें मुकेश हांसदा (22) की मौके पर ही मौत हो गयी. इसके अलावा आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हैं. आनन-फानन में इन घायलों को एंबुलेंस से आदर अस्पताल, रामगढ़ भेजा गया है. घायलों में अरुण मुर्मू, चंपा मरांडी, बबलू हांसदा, श्याम हांसदा, आयुष मरांडी, बसोदा हांसदा आदि शामिल हैं. कुछ को हल्की फुल्की चोटें आयी हैं, तो कुछ के हाथ-पैर की हड्डी फ्रैक्चर होने के साथ गंभीर चोटें हैं. वहीं मृतक मुकेश का शव सीएचसी गोमिया लाया गया है. मिली जानकारी के अनुसार, सवारी वाहन में सवार सभी लोग पारसनाथ क्षेत्र के खड़को गांव से गोमिया के मोढ़ा में छेका करने जा रहे थे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










