ePaper

Bokaro News: ऑटो व कार में टक्कर, आधा दर्जन लोग घायल

Updated at : 11 Nov 2024 1:56 AM (IST)
विज्ञापन
Bokaro News: ऑटो व कार में टक्कर, आधा दर्जन लोग घायल

Bokaro News: पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र के कांड्रा पेट्रोल पंप के समीप कार व ऑटो के सीधी टक्कर में आधे दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये.

विज्ञापन

Bokaro News: पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र के कांड्रा पेट्रोल पंप के समीप रविवार को कार तथा ऑटो के सीधी टक्कर से आधे दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये. राहगीर तथा स्थानीय लोगों के सहयोग से सभी घायलों को चास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार ऑटो (जेएच 09 ए एस 6261) में नगेन मोड़ में सवार होकर लोग चास जा रहे थे. तभी विपरीत दिशा से आ रही कार (डब्ल्यूबी 34 बी एम 7497) से ऑटो की सीधी टक्कर हो गयी. घटना में ऑटो तथा कार में सवार आधे दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये. ऑटो में सवार पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र के सरदाहा गांव की जन्नतुल बीबी(25), उसकी बेटी यासमीन(5) , सास शेरशाह बीबी (55) को सिर तथा अन्य जगहों पर गंभीर चोट आयी. वहीं अन्य कार में सवार लोगों को भी चोट आयी है. सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चास की ओर काफी तेज रफ्तार से आ रही कार ने ऑटो में सीधी टक्कर मार दी, जिससे ऑटो पलट गया और ऑटो में सवार सभी लोग सड़क पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना की जानकारी मिलते ही पिंड्राजोरा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दोनों वाहनों को जब्त कर थाना ले गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola