Bokaro News : जंगल में सुरंग बनाकर कोयला तस्करी का भंडाफोड़
Published by : MANOJ KUMAR Updated At : 18 Apr 2026 1:35 AM
Bokaro News : सीसीएल प्रबंधन ने छापामारी कर 13 सुरंगों की करायी डोजरिंग
Bokaro News : प्रतिनिधि, फुसरो. सीसीएल ढोरी प्रक्षेत्र अंतर्गत एएडीओसीएम परियोजना क्षेत्र के तारा मंदिर सुभाष नगर के समीप घने जंगल में सुरंग बनाकर किये जा रहे कोयला तस्करी का शुक्रवार को भंडाफोड़ हुआ. यहां तीन दर्जन से अधिक सुरंग बनाकर कोयले की तस्करी की जा रही थी. गुप्त सूचना पर ढोरी महाप्रबंधक के निर्देश पर सुरक्षा अधिकारी सुरेश कुमार सिंह के नेतृत्व में छापेमारी अभियान चलाया गया. छापेमारी में बेरमो पुलिस, सीआईएसएफ, सुरक्षा विभाग व वन विभाग की टीम शामिल थे. इस दौरान सीसीएल प्रबंधन ने 13 अवैध सुरंगों को जेसीबी मशीन के माध्यम से भरवाने का काम किया. छापेमारी की भनक मिलते ही कोयला तस्कर व कोयला काटने वाले लोग भाग निकले. इस अभियान से कोयला तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है. सुरक्षा अधिकारी श्री सिंह ने कहा कि तारा मंदिर जंगल में सुरंग बनाकर कोयला तस्करी की सूचना मिली थी. इसके बाद टीम गठित कर छापेमारी की गयी, जिसमें दर्जनों सुरंग बनाये हुए पाये गये. इसके बाद 13 सुरंगों को जेसीबी से बंद करवा दिया गया. कहा कि बाकी बचे हुए भी सुरंग को जल्द भरवाया जायेगा, ताकि यहां से कोयले की तस्करी पूरी तरह से रोकी जा सके. मौके पर बेरमो थाना के एसआइ जोशफ तिर्की, नेमन तिग्गा, जितेंद्र दास, वन विभाग के प्रभारी वन पाल दुर्योधन महतो, मुकेश कुमार महतो, जगदीश कुमार, अक्षय कुमार मुंडा, सीआइएसएफ क्यूआरटी के एसआइएचके सिंह, भरत रजक, संजीव कुमार, क्राइम के मुकेश शर्मा, प्रताप कुमार, अमलो माइंस के सेफ्टी ऑफिसर सुमन, सुरक्षा विभाग के इंचार्ज शिलचंद, अनाम वारिस, कृपाल सिंह, मानिक दिगार, मुकेश कुमार शर्मा, जितेंद्र कुमार रजक, दिलचंद महतो शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










