Bokaro news : रेलवे साइडिंग में कई दिनों से जल रहा है कोयला

Bokaro news : क्षेत्र भ्रमण के दौरान झारखंड विस याचिका समिति की पड़ी नजर
Bokaro news : बोकारो जिले के बालीडीह थाना क्षेत्र के रेलवे साइडिंग में पिछले कई दिनों से कोयले में आग लगी हुई है हुई है. कोयला जलने के मामले का खुलासा रविवार को तब हुआ, जब झारखंड विधानसभा याचिका समिति के सदस्य व मांडू विधानसभा के विधायक निर्मल महतो क्षेत्र भ्रमण पर निकले. श्री महतो उसी रास्ते से निर्मल ग्राम जा रहे थे. कोयले में लगी आग को देखकर अचानक रुक गये. पता चला कि जल रहे कोयला स्थल गोदावरी व बीकेबी कंपनी के कार्यक्षेत्र का हिस्सा है. विधायक ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को अविलंब जल रहे कोयले पर काबू करने का निर्देश दिया, ताकि आम लोगों को प्रदूषण का शिकार न होना पड़े. हालांकि पिछले दो दिनों से बालीडीह थाना प्रभारी इंस्पेक्टर नवीन कुमार सिंह जल रहे कोयले की आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे थे. समाचार लिखे जाने तक आग पर काबू पाने का प्रयास जारी है. साथ ही साथ कोयले में आग कैसे लगी. इसकी भी जांच पुलिस प्रशासन की ओर से कंपनी के साथ समन्वय स्थापित कर की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




