सीआइएसएफ अधिकारियों व जवानों ने किया पौधरोपण
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 05 Jun 2024 11:51 PM
सीआइएसएफ अधिकारियों व जवानों ने किया पौधरोपण
चंद्रपुरा. सीआइएसएफ यूनिट चंद्रपुरा के अधिकारियों व जवानों ने आरपीएस कॉलेज चंद्रपुरा परिसर में लगभग 150 फलदार पौधे लगाये. इकाई प्रभारी उप कमांडेंट संदीप कुमार ने अधिक से अधिक पौधे लगाने का आह्वान किया. मौके पर निरीक्षक गौतम राय, सुधीर कुमार, उप निरीक्षक अमित बगडि़या आदि थे. केद्रीय विद्यालय चंद्रपुरा में प्राचार्य विजय कुमार, वरीय शिक्षक पीए खनखाना, विनोद प्रसाद आदि ने विद्यालय परिसर में पौधे लगाये. प्राचार्य ने कहा कि पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए पौधा जरूर लगाना चाहिए.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










