ePaper

BOKARO NEWS : कोयलांचल में धूमधाम से हुई चित्रगुप्त पूजा

Updated at : 03 Nov 2024 11:37 PM (IST)
विज्ञापन
BOKARO NEWS : कोयलांचल में धूमधाम से हुई चित्रगुप्त पूजा

BOKARO NEWS : बेरमो कोयलांचल में चित्रगुप्त पूजा धूमधाम से मनायी गयी.

विज्ञापन

फुसरो. बेरमो कोयलांचल में चित्रगुप्त पूजा बड़े ही धूमधाम से मनायी गयी. इस दौरान कई जगहों पर भगवान चित्रगुप्त की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की गयी. करगली बाजार स्थित एसबीआइ बैंक के समीप सीबीए क्लब में कायस्थ महापरिवार करगली बाजार फुसरो समिति की ओर से मूर्ति स्थापित कर पूजा की गयी. मौके पर संजय कुमार अंबष्ठ, अशोक सिन्हा, लव कुमार अंबष्ठ, संतोष श्रीवास्तव, नवनीत कुमार, एम सिन्हा, सुखेंद्र सिन्हा, शुभम सिन्हा, एचएम प्रसाद, सुरेश श्रीवास्तव, सुनील सिन्हा, सुजीत सिन्हा, शशांक सिन्हा, कपिल सिन्हा, प्रतीक सिन्हा, रणधीर सिन्हा, प्रिंस सिन्हा, नीतू सिन्हा, मनोज कुमार सिन्हा आदि मौजूद थे.

स्टाफ क्वार्टर ढोरी में चित्रगुप्त महापरिवार ढोरी फुसरो करगली कमेटी की ओर से मूर्ति स्थापित कर पूजा की गयी. इधर चित्रगुप्त परिवार करगली बेरमो समिति द्वारा सुभाषनगर स्थित सामुदायिक भवन में पूजा का आयोजन किया गया. पंडित विकास पांडेय ने पूजा करायी. भक्ति संगीत एवं सामूहिक भोज का भी आयोजन किया गया. मौके पर पप्पन कुमार सिन्हा, संजय कुमार सिन्हा, डॉ एस कुमार, राजेश कुमार सिन्हा, विक्की कुमार सिन्हा, सुशील श्रीवास्तव, आशुतोष वर्मा, रणजीत सिन्हा के अलावा ढोरी जीएम रंजय कुमार सिन्हा, जीपी सिन्हा, रतनलाल, प्रदीप सिन्हा, रविकांत वर्मा, अरविंद कुमार सिन्हा, गगन राय, रवीश, राजेश कुमार सिन्हा, वीणा श्रीवास्तव, आदर्श, रंजन, अभिनव राय, मयंक राज, अभिषेक सिन्हा, कमलेश कुमार सिन्हा आदि थे.

तेनुघाट.

श्री श्री चित्रगुप्त पूजा समिति द्वारा आइ टाइप तेनुघाट में व चित्रगुप्त परिवार तेनुघाट द्वारा चित्रगुप्त मंदिर में पूजा की गयी. झामुमो नेता योगेन्द्र प्रसाद, समाजसेवी कौशल्या देवी, मुखिया नीलम श्रीवास्तव सहित अन्य कई गणमान्य भी पूजा में शामिल हुए. रात्रि में सामूहिक भोज का आयोजन हुआ. इस अवसर पर चित्रांश परिवार के रमेंद्र कुमार सिन्हा, रतन कुमार सिन्हा, सुनील कुमार, प्रदीप कुमार सिन्हा, संजय कटरियार, सत्येंद्र कुमार सिन्हा, शिव शंकर प्रसाद, कुंदन कुमार, नितेश कुमार, संतोष कटरियार, सुभाष कटरियार, प्रीतीश आनंद, गोलू कुमार, मिथलेश कुमार, शुभम कटरियार, सत्यम कटरियार, शिवम कटरियार, अक्षय कुमार, कौस्तुभ कृष, अभिनीत नंदन, प्रियांशु कटरियार, अनिकेत नंदन, शंकु कुमार, संतोष श्रीवास्तव, अजीत कुमार लाल, जसू श्रीवास्तव, सुजीत कुमार सिन्हा, मयंक, मयूर, अंश, बाहुबली आदि थे.

कथारा.

कथारा स्थित स्टाफ रिकरेशन क्लब में कथारा क्षेत्र चित्रांश महापरिवार द्वारा पूजा का आयोजन किया गया. पूजा में कथारा, जारंगडीह, गोविंदपुर स्वांग आदि के लोगों ने भाग लिया. आचार्य रघुनंदन झा द्वारा पूजा करायी गयी. इसके बाद प्रसाद का वितरण किया गया. मौके पर उपेंद्र प्रसाद, संजीत कुमार सिन्हा, ललन कुमार सिन्हा, संजीत सहाय, नीरज सिन्हा, बबन प्रसाद, दिव्यजीत कुमार, ओपी नारायण, संतोष सिन्हा, तुलसी, रमेश यादव, दिनेश सिन्हा थे.

गांधीनगर.

चित्रगुप्त महापरिवार सहयोग समिति संडे बाजार की ओर से बड़ा क्वार्टर दुर्गा मंदिर में प्रतिमा स्थापित कर चित्रगुप्त पूजा की गयी. पुजारी सुभाष पांडे ने पूजा करायी. यजमान शुभम कुमार सिन्हा थे. मौके पर काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे और प्रसाद ग्रहण किया. शाम में सामूहिक भोज का आयोजन हुआ. मौके पर समिति के अध्यक्ष गोपाल नारायण सिन्हा, सचिव राकेश सिन्हा, कोषाध्यक्ष प्रवीण सिन्हा, विवेक कुमार सिन्हा, रामस्वरूप प्रसाद, डीके मलिक, नवल किशोर वर्मा, संतोष वर्मा, अरविंद सिन्हा, रवि शंकर सिन्हा, आनंद विद्यार्थी, ज्ञान शंकर विद्यार्थी, राजेश कुमार सिन्हा, प्रकाश ठाकुर, जितेंद्र कुमार सिन्हा, रिंकू सिन्हा, किशन कुमार सिन्हा, अविनाश सिन्हा, टिंकू राय, बप्पी राय, शुभम पांडे आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola