Bokaro News : बच्चों ने नाटक की प्रस्तुति से किया मंत्रमुग्ध

Edited by MANOJ KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Bokaro News : बोकारो थर्मल में वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव समारोह का आयोजन

विज्ञापन

Bokaro News : बोकारो थर्मल स्थित बाबू वीर कुंवर सिंह पार्क में बुधवार की रात्रि आयोजित वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव समारोह में बचपन प्ले स्कूल, हजारी के बच्चों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया. छोटे–छोटे बच्चों ने वीर कुंवर सिंह की जीवनी पर आधारित लघु नाटक प्रस्तुत किया, जिसकी सभी ने प्रशंसा की. स्कूल निदेशक ब्रजनंदन सिंह ने मंच का आभार प्रकट करते हुए सभा को संबोधित किया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बेरमो के सीओ संजीत कुमार सिंह ने स्कूल निदेशक को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया. नाट्य प्रस्तुति में शामिल रहे बच्चों में हंसिका सिंह, समृद्धि शिक्षा, आरंभ मिश्रा, परी यादव, आरिज़ हुसैन, आध्या सिंह, सोना हेंब्रम, प्रियांशी कुमारी, शिवराज कुमार, एम हेंब्रम, प्रीशा कुमारी, अंश कुमार, श्रेयांश राज ने अपनी अदाकारी से दर्शकों का दिल जीत लिया. आयोजन में रितेश कुमार सिंह, दीपशिखा श्रीवास्तव, नेहा कुमारी, रिया कुमारी, ज़ेबा खुशनुमा, सिग्मा कुमारी, नैनेसोरी देवी, बसंती देवी, नासीर, शकील और अमर की सराहनीय भूमिका रही. कार्यक्रम में केशव प्रसाद सिंह, अजय कुमार सिंह, एपी मेहता, एसडी सिंह, भरत यादव, विनय कुमार सिंह, ललन सिंह, सुनील सिंह, रवींद्र कुमार सिंह, रोहित कुमार सिंह, उपेंद्र सिंह, महेंद्र मिश्रा, भीम यादव, संटू सुजय, संजय कुमार, संजय सिंह, विशाल, रामायण सिंह, रमाकांत सिंह, राजेश सिंह आदि उपस्थित थे. चित्रांकन प्रतियोगिता के विजेताओं को किया गया पुरस्कृत : वीर कुंवर सिंह समिति द्वारा आयोजित स्कूली बच्चों के लिए चित्रांकन प्रतियोगिता में ग्रुप ए के विजेता में प्रथम संत पॉल की राजन्या मजुमदार, द्वितीय डीएवी स्वांग के विपुल एवं केंद्रीय विद्यालय के अमित कुमार, तृतीय डीएवी स्वांग के ऋषभ एवं केंद्रीय विद्यालय की रिया रहीं. ग्रुप बी में प्रथम पिट्स मॉर्डन गोमिया की सोनाक्षी सलुई, द्वितीय कार्मेल स्कूल की लक्षिता यादव, पीयूष तंडी तथा तृतीय डीएवी स्वांग के धीरु तथा संत पॉल के कोमल यादव को बेरमो सीओ ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MANOJ KUMAR

लेखक के बारे में

By MANOJ KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola