संदिग्ध हालात में खेत से मिला शव, पुलिस ने पहचान कर शुरू की कार्रवाई

Updated:
विज्ञापन

खेत में बरामद शव की फोटो

गोमिया प्रखंड के ललपनिया में खेत से दिनेश यादव का शव बरामद हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है, ग्रामीणों की मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई है।

विज्ञापन

गोमिया प्रखंड अंतर्गत ललपनिया के कोचाकुल्ही गांव के पास खेत से एक शव बरामद किया गया है. मृतक की पहचान डी टाइप स्थित खटाल निवासी दिनेश यादव के रूप में हुई है. वह खटाल चलाता था. शुक्रवार की सुबह लगभग 10.30 बजे शव बरामद हुआ है.

वहीं, सूचना पर मृतक की पत्नी और दूसरे ग्रामीण घटनास्थल पहुंचे. इसके बाद ललपनिया थाना प्रभारी जयप्रकाश एक्का भी पहुंचे और घटनास्थल पर शव का पंचनामा किया गया. इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, दिनेश यादव अलसुबह ही अपने घर से निकला था.

बताया जाता है कि अपनी बकरी की खोज में वह इधर आया था. अनुमान जताया जा रहा है कि खेत की मेढ़ पार करते वक्त वह फिसल कर खेत में गिर गया होगा. खेत पूरी तरह बारिश के पानी से लबालब भरा हुआ था.


विज्ञापन
Rakesh Verma

लेखक के बारे में

By Rakesh Verma

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola