मिट्टी का सोंधापन और छठ के खीर की खुशबू खींची अफसरों को ग्रामीण की झोपड़ी में, साथ बैठकर खाया खरना का प्रसाद

खरना का प्रसाद खाते जिले के अधिकारी, Pic Credit- राकेश वर्मा
Chhath Puja 2025: छठ महापर्व की सादगी और आस्था का अद्भुत नजारा बोकारो में देखने को मिला, जब डीसी अजय नाथ झा और एसपी हरविंदर सिंह बेरमो प्रखंड के खटाल गांव पहुंचे. ग्रामीण की झोपड़ी में बैठकर अधिकारियों ने छठव्रती महिला से आशीर्वाद लिया और खरना का प्रसाद श्रद्धा से ग्रहण किया.
Chhath Puja 2025, बोकारो, (राकेश वर्मा): छठ महापर्व की संध्या पर बोकरो में एक ऐसी घटना घटी जिसे देखकर सब हैरान रह गये. हुआ यूं कि बोकारो के उपायुक्त अजय नाथ झा, पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह और चास एसडीओ प्रांजल ढांडा बेरमो प्रखंड के दक्षिणी पंचायत खटाल निवासी रवि निषाद के साधारण घर पहुंचे. उनके साथ बेरमो सीओ मुकेश मछुआ और बीडीओ मुकेश कुमार भी मौजूद थे.
अधिकारियों को देखकर भावुक हो उठे ग्रामीण
बेरमो से बोकारो लौटते समय सभी अधिकारी अचानक रवि निषाद के घर पहुंचे, जहां खरना पूजा चल रही थी. सबसे पहले उन्होंने छठव्रती महिला से आशीर्वाद लिया और घर में सादगी से तैयार प्रसाद को श्रद्धा के साथ ग्रहण किया. मिट्टी के घर में आस्था और आत्मीयता का यह संगम देखकर ग्रामीण भावुक हो उठे.

Also Read: झारखंड के 6 जिलों में 93 साल बाद शुरू हुआ भूमि सर्वे, विभाग के नियमों की जमकर उड़ रही धज्जियां
परिजन बोले- यह छठ महापर्व बन गया उनके जीवन का यादगार क्षण
परिवार के लोगों ने बताया कि यह क्षण उनके जीवन का सबसे यादगार पल बन गया. उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि जिले के शीर्ष अधिकारी उनके छोटे से घर में आएंगे और उनके साथ प्रसाद ग्रहण करेंगे. वहीं, डीसी अजय नाथ झा ने कहा कि छठ महापर्व हमारे समाज की आत्मा है. इसमें न दिखावा है न भेदभाव, बस सादगी, अनुशासन और आस्था का संगम है. उन्होंने कहा, ‘आपकी श्रद्धा और भक्ति में हमारी भी आस्था है.’

एसपी हरविंदर सिंह बोले- यह पर्व हमें जनता से जोड़ता है
एसपी हरविंदर सिंह ने कहा कि ऐसे पर्व हमें जनता से जोड़ता है और यह दर्शाता है कि प्रशासन जनता से अलग नहीं, बल्कि उनका हिस्सा है. इस मौके पर ग्रामीणों ने बताया कि इतने बड़े अधिकारियों का उनके घर आना उनके लिए किसी आशीर्वाद से कम नहीं है. आसपास के लोग भी इस अप्रत्याशित दृश्य को देखने के उनके घर पर पहुंच गये थे. एक साधारण परिवार, मिट्टी की खुशबू और छठ की लोकभावना ने उस शाम को खास बना दिया.
Also Read: तालाब में समा गईं दो जिंदगियां, हजारीबाग में छठ की तैयारी कर रहे परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




