झारखंड के 6 जिलों में 93 साल बाद शुरू हुआ भूमि सर्वे, विभाग के नियमों की जमकर उड़ रही धज्जियां

Published by : Sameer Oraon Updated At : 27 Oct 2025 4:18 PM

विज्ञापन

प्रमंडलीय बंदोबस्त कार्यालय, Pic Credit- Arif

Jharkhand Land Survey, हजारीबाग(आरिफ): हजारीबाग प्रमंडलीय बंदोबस्त कार्यालय के अधीन छह जिलों- चतरा, कोडरमा, गिरिडीह, रामगढ़, बोकारो और हजारीबाग के 7070 से अधिक गांवों में भूमि सर्वेक्षण और दस्तावेज तैयार करने का काम तय है. वर्ष 1932 के बाद करीब 93 साल के लंबे अंतराल में दोबारा सर्वेक्षण और दस्तावेजीकरण की प्रक्रिया शुरू की गई […]

विज्ञापन

Jharkhand Land Survey, हजारीबाग(आरिफ): हजारीबाग प्रमंडलीय बंदोबस्त कार्यालय के अधीन छह जिलों- चतरा, कोडरमा, गिरिडीह, रामगढ़, बोकारो और हजारीबाग के 7070 से अधिक गांवों में भूमि सर्वेक्षण और दस्तावेज तैयार करने का काम तय है. वर्ष 1932 के बाद करीब 93 साल के लंबे अंतराल में दोबारा सर्वेक्षण और दस्तावेजीकरण की प्रक्रिया शुरू की गई है, लेकिन यह काम अब तक अधूरा है. लंबित कार्यों को पूरा करने के लिए हाल में कर्मियों को नये सिरे से जिम्मेदारी दी गई है.

विभागीय नियमों की हुई अनदेखी

राजस्व निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग (भू-अभिलेख एवं परिमाप निदेशालय) द्वारा दो सितंबर 2025 को जारी आदेश पत्र के आधार पर यह कार्य आवंटन किया गया. विभागीय सूत्रों के अनुसार, इस सूची में कुछ ऐसे कर्मचारी भी शामिल हैं जिन पर पहले से विभागीय जांच चल रही है. वहीं, कई दैनिक कर्मियों का हाल के वर्षों में ही नियमितीकरण हुआ है, जिनके पास अनुभव की कमी है. बताया गया है कि कई जगह विभागीय नियमों की अनदेखी करते हुए चार निम्नवर्गीय लिपिक और पांच से अधिक परिमाप निरीक्षकों को पेशकार और सर्वेयर की भूमिका दे दी गई है.

Also Read: तालाब में समा गईं दो जिंदगियां, हजारीबाग में छठ की तैयारी कर रहे परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

किसको क्या जिम्मेदारी मिली

  • राजेश कुमार- निम्नवर्गीय लिपिक – न्यायालय संख्या 1, धारा 89 के पेशकार
  • रणधीर कुमार- मोहर्रिर- न्यायालय संख्या 2, धारा 89 के पेशकार
  • ब्रजेश कुमार- निम्नवर्गीय लिपिक- प्रधान पेशकारी शाखा में सहायक पेशकार एवं न्यायालय संख्या 3, धारा 89 के पेशकार
  • हिमांशु हेम – निम्नवर्गीय लिपिक – तस्दीक शिविर चौपारण के पेशकार
  • आशीष कुमार प्रजापति- निम्नवर्गीय लिपिक- न्यायालय संख्या 4, धारा 89 के पेशकार
  • संतोष कुमार- प्रतिलिपिक- सूचना आवेदन की प्रतिलिपि तैयार करने का कार्य
  • सिकंदर दास- प्रतिलिपिक- प्रतिलिपि शाखा
  • सुमित कुमार- निम्नवर्गीय लिपिक- आलेख शाखा
  • सत्येंद्र नारायण सिंह- मोहर्रिर- किश्तवार/खानापूरी डोमचांच शिविर
  • रामनरेश कुमार यादव- मुंसरिम- जांच शाखा सिरिस्तेदार
  • विनोद कुमार यादव-मुंसरिम-अभिलेखपाल
  • जितेंद्र कश्यप- परिमाप निरीक्षक- प्रधान पेशकारी (धारा 89) में सर्वेयर और आलेख शाखा में कार्यरत
  • जयनारायण मेहता- परिमाप निरीक्षक- न्यायालय संख्या 3, धारा 89 में सर्वेयर
  • राजेंद्र यादव- परिमाप निरीक्षक- न्यायालय संख्या 2, धारा 89 में सर्वेयर
  • अशोक कुमार- परिमाप निरीक्षक- न्यायालय संख्या 4, धारा 89 में सर्वेयर
  • शिवकुमार सिंह- मुंसरिम- तस्दीक/आपत्ति शिविर धारा 83 गोला-1 में पेशकार
  • सुरेश कुमार- परिमाप निरीक्षक – आपत्ति शिविर गोला-2 में पेशकार
  • कृष्ण कुमार दांगी- सर्वेयर- तस्दीक शिविर गोला में सर्वेयर
  • विजय कुमार यादव- परिमाप निरीक्षक- तस्दीक शिविर बरही में कार्यरत
  • संजय प्रजापति- परिमाप निरीक्षक- तस्दीक शिविर चौपारण में सर्वेयर
  • सुबोध पासवान- निम्नवर्गीय लिपिक- चतरा, गिरिडीह, कोडरमा से संबंधित सूचना आवेदन कार्य
  • अशोक कुमार माल- निम्नवर्गीय लिपिक- रामगढ़, हजारीबाग, बोकारो के अभिलेख और मोहर्रिर कार्य

क्या कहते हैं जिम्मेवार अधिकारी

प्रभारी सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी (मुख्यालय) विजय कुमार महतो ने कहा कि यह सूची मेरे कार्यकाल शुरू होने से पहले बनाई गई थी. हमने केवल अनुमोदन दिया है. छठ पूजा की छुट्टी के बाद पूरे मामले की समीक्षा की जाएगी और नियमों की अनदेखी पर जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी.

विजय कुमार महतो, सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी

छह जिलों में अंचल और गांवों की संख्या

  1. हजारीबाग – 15 अंचल – 1335 गांव
  2. रामगढ़ – 04 अंचल – 351 गांव
  3. कोडरमा – 06 अंचल – 717 गांव
  4. बोकारो – 07 अंचल – 426 गांव
  5. गिरिडीह – 13 अंचल – 2763 गांव
  6. चतरा – 10 अंचल – 1478 गांव

Also Read: बोकारो में ढोरी माता का आशीर्वाद लेने पहुंचे हजारों श्रद्धालु, गुमला के धर्माध्यक्ष बोले- माता सबकी, किसी धर्म विशेष की नहीं

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola