चंद्रगुप्त कोल माइंस में मेगा रक्तदान शिविर, 54 यूनिट रक्त का संग्रह

ब्लड डोनेशन कैंप में उपस्थित उपायुक्त | Prabhat Khabar Network
हजारीबाग के चंद्रगुप्त कोल माइंस में आयोजित मेगा रक्तदान शिविर में 54 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। उपायुक्त ने कंपनी की इस सामाजिक पहल की सराहना की।
हजारीबाग. केरेडारी स्थित सुशी चंद्रगुप्त कोल माइंस प्राइवेट लिमिटेड (एससीसीएमपीएल) परिसर में गुरुवार को मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. कंपनी के प्रबंध निदेशक के संकीर्थ रेड्डी के निर्देश पर शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के ब्लड बैंक के सहयोग से शिविर लगा. शिविर में 54 यूनिट रक्त का संग्रह किया गया. इससे पूर्व शिविर का उदघाटन उपायुक्त हेमंत सती ने किया. उन्होंने कंपनी प्रबंधन की इस सामाजिक पहल की सराहना की. रक्तदान शिविर के बाद उपायुक्त ने चंद्रगुप्त कोल माइंस परियोजना के खदान (क्वारी) संचालन क्षेत्र का निरीक्षण कर परियोजना की गतिविधियों की जानकारी ली. इस दौरान कंपनी प्रबंधन ने उपायुक्त को परियोजना की गतिविधियों से अवगत कराया. कार्यक्रम में कंपनी के अधिकारी, ब्लड बैंक की चिकित्सकीय टीम और बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










