सिलवार रथ यात्रा मेला में भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के दर्शन में उमड़े श्रद्धालु

Author Deonarayan|Edited by Kumarvishwat Sen
Updated:
विज्ञापन

सिलवार जगन्नाथ धाम में भगवाली दर्शन में लगी भीड़ पूजा अर्चना करते आचार्य व पुजारी मेले में लोगो की भीड़ | Prabhat Khabar Network

हजारीबाग के सिलवार जगन्नाथ धाम में रथ यात्रा मेला धूमधाम से मनाया गया। भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।

विज्ञापन

हजारीबाग. सदर प्रखंड के सिलवार स्थित जगन्नाथ धाम मंदिर में गुरुवार को रथयात्रा मेला में भगवान के दर्शन व पूजा अर्चना को लेकर श्रद्धालु की भीड़ उमड़ पड़ी. भगवान जगन्नाथ, भाई बलराम और बहन सुभद्रा का महास्नान, पूजन, गर्भगृह का पूजन, महा श्रृंगार व आरती के बाद श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए पट खोल दी गई. सुबह पांच बजे पट्ट खुला. पट खुलते ही भक्त दर्शन और पूजा अर्चना के लिए जुटे. सुबह नौ बजे महाभोग का बितरण किया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

विभिन्न क्षेत्र से आये श्रद्धालू पूजा अर्चना कर मन्नते मांगी. संध्या सात बजे भगवान जगन्नाथ, भाई बलराम और बहन सुभद्रा को रथ पर सवार होकर मौसीबाड़ी केसुरा पहाड़ पहुंचाया गया. हजारों श्रद्धालु रथ को खीचा. भगवान का जय-जयकार लगाये. भगवान नौ दिन तक मौसी के घर विश्राम कर 24 जुलाई नवमी के दिन अपने धाम पहुचेंगे. केसुरा पहाड़ के पास घूरती रथ यात्रा मेला का आयोजन की जायेगी. नौ दिनों तक मौसीबाड़ी में भजन कीर्तन और प्रतिदिन सुबह शाम पूजा अर्चना होगी.

रथयात्रा मेला आकर्षण का केंद्र

मेले में रसियन डांस, तारामाची झूला, ब्रेक डांस, नौका झूला, मीना बाजार लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र रहा. जहां बच्चे युवा एवं वृद्ध भी मनोरंजन किया. सेल्फी लेने के लिए युवक -युवतियां सबसे आगे रहे. कभी मन्दिर के अंदर तो कभी पहाड़ी पर सेल्फी लेते नजर आये. वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हुई पूजा अर्चना

सिलवार जगरनाथ धाम मंदिर में शनिवार को भगवान जगन्नाथ भाई बलराम एवं बहन सुभद्रा का दो दिनों से वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा अर्चना की गई. 1952 ई से लगातार पूजा अर्चना की जा रही है. इसकी शुरुआत भूरालाल जैन, जलेश्वर जैन और मोती महतो ने की थी. प्रथम पुजारी देवकी नंदन पांडेय थे. इस वर्ष मुख्य पुजारी आचार्य विशेश्वर पांडेय, भीम पांडेय, रामलखन पांडेय है.

सिलवार जगन्नाथ धाम मंदिर में हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल, समाजसेवी बटेश्वर मेहता, शेफाली गुप्ता, श्रद्धानंद सिंह, झामुमो नेता सुनील शर्मा, एसपी अमन कुमार पत्नी सहित मंदिर में पूजा अर्चना किया. जिले में सुख-शांति व समृद्धि की कामना की.

समिति के सदस्य और प्रशासन ने सुरक्षा पर रखी नजर

सिलवार रथयात्रा मेला में सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम रखा गया था. समिति के सदस्य और पुलिस ने जगह-जगह पर सुरक्षा व्यवस्था कर रखा था. एनएच-522 सड़क पर भीड़ के कारण जाम रहा. जिससे लोगों को एक छोर से दूसरे छोर जाने के लिए काफी मश्क्कत करनी पड़ी. हर जगह पुलिस और समिति के वोलेंटियर भक्तों के सुविधा के लिए लगे हुए थे.

पूजा को इन लोगों ने बनाया सफल

पूजा सफल बनाने में पूर्व मुखिया महेंद्र राम, पूर्व जिप सदस्य कौलेश्वर रजक, अध्यक्ष अभय सिंह, सुखदेव प्रजापति, सचिव नेमीचंद प्रसाद, सह सचिव सुभाषचंद्र प्रसाद, कोषाध्यक्ष टुन्नू लाल, ओम प्रकाश देव, उमेश प्रसाद, जगदीश प्रसाद, धर्मनाथ प्रसाद, देवनारायण प्रसाद, किशोरी प्रसाद मेहता, नरेश यादव, संजय मेहता, भागीरथ प्रसाद सहित कई लोग शामिल थे.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola