केरेडारी ने हरनगंज को 1-0 से हराया
मेडल के साथ खिलाड़ी | Prabhat Khabar Network
हजारीबाग सीनियर फुटबॉल लीग में अंबेडकर फुटबॉल क्लब केरेडारी ने हरनगंज को 1-0 से मात दी। गगन कुमार ने मैच का एकमात्र निर्णायक गोल किया।
हजारीबाग एथलेटिक्स एसोसिएशन (एचएए) के तत्वावधान में आयोजित सीनियर फुटबॉल लीग के तहत गुरुवार को बिरसा मुंडा फुटबॉल क्लब, हरनगंज और अंबेडकर फुटबॉल क्लब, केरेडारी के बीच मुकाबला खेला गया. इस मैच में अंबेडकर फुटबॉल क्लब, केरेडारी ने 1-0 से जीत दर्ज की. मैच का एकमात्र निर्णायक गोल गगन कुमार ने कर अपनी टीम को जीत दिलायी. दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने पूरे मुकाबले के दौरान तेज खेल का प्रदर्शन किया, लेकिन केरेडारी की टीम अपने गोल की बढ़त अंत तक बरकरार रखने में सफल रही. मैच के दौरान एचएए के पदाधिकारी, सदस्य और बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित थे. इनमें शशिकांत शर्मा, दिलीप गोप, प्रकाश गुप्ता, अभय पासवान, अबोध राम, प्रमोद राम, बिनय यादव, सूरज थापा, जीतू यादव, ललन कुमार, छोटू कुमार, मंसूर आलम, फुटबॉल सचिव कोलेश्वर गोप, जुबेर आलम, मुशर्रफ हुसैन और राजू राम सहित अन्य लोग मौजूद थे. मुकाबले में रेफरी की जिम्मेदारी संजीत हांसदा, भगवान मुर्मू, विकास राम, पवन राम, सुमित उरांव, सूरज दास, विकास कुमार दास और नकुल यादव ने निभायी.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए