सुशी चंद्रगुप्त कोल माइंस में मेगा रक्तदान शिविर, 54 यूनिट रक्त संग्रहित

ब्लड डोनेशन कैंप में उपस्थित उपायुक्त | Prabhat Khabar Network
हजारीबाग के सुशी चंद्रगुप्त कोल माइंस में आयोजित मेगा रक्तदान शिविर में 54 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। उपायुक्त ने इस पहल की सराहना की।
हजारीबाग. केरेडारी स्थित सुशी चंद्रगुप्त कोल माइंस प्राइवेट लिमिटेड (एससीसीएमपीएल) परिसर में गुरुवार को मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. कंपनी के प्रबंध निदेशक के. संकीर्थ रेड्डी के निर्देश पर शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के ब्लड बैंक के सहयोग से शिविर आयोजित की गयी. शिविर में 54 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया.शिविर का उद्घाटन उपायुक्त हेमंत सती ने किया.
उन्होंने रक्तदान को मानवता की सेवा का सर्वोत्तम माध्यम बताते हुए रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया. उपायुक्त ने कहा कि इस तरह के आयोजन जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनदायी साबित होते हैं और समाज में रक्तदान के प्रति जागरूक करने महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. उन्होंने कंपनी प्रबंधन की इस सामाजिक पहल की सराहना की.
रक्तदान शिविर के बाद उपायुक्त ने चंद्रगुप्त कोल माइंस परियोजना के खदान (क्वारी) संचालन क्षेत्र का निरीक्षण किया और परियोजना की गतिविधियों की जानकारी ली. इस दौरान कंपनी प्रबंधन ने उपायुक्त का पुष्पगुच्छ एवं शॉल भेंट कर स्वागत किया तथा परियोजना की विभिन्न परिचालन गतिविधियों से अवगत कराया. कार्यक्रम में कंपनी के अधिकारी, ब्लड बैंक की चिकित्सकीय टीम और बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










