हजारीबाग को फिर मिली बीसीसीआई के कूचबिहार ट्रॉफी मैच की मेजबानी

Author Jaynarayan|Edited by Kumarvishwat Sen
Updated:
विज्ञापन
हजारीबाग को फिर मिली बीसीसीआइ के कूचबिहार ट्रॉफी मैच की मेजबानी

संजय सिंह स्टेडियम हजारीबाग | Prabhat Khabar Network

हजारीबाग के संजय सिंह क्रिकेट स्टेडियम में 18 से 21 दिसंबर तक झारखंड और आंध्र प्रदेश के बीच बीसीसीआइ कूचबिहार ट्रॉफी का मुकाबला खेला जाएगा।

विज्ञापन


हजारीबाग. संजय सिंह क्रिकेट स्टेडियम में एक बार फिर बीसीसीआई के घरेलू टूर्नामेंट का मुकाबला खेला जायेगा. झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (जेएससीए) ने हजारीबाग जिला क्रिकेट संघ को 18 से 21 दिसंबर 2026 तक होनेवाली बीसीसीआइ कूचबिहार ट्रॉफी के तहत झारखंड और आंध्र प्रदेश के बीच मैच की मेजबानी सौंपी है.

इस संबंध में जेएससीए ने पत्र जारी कर बताया है कि 2025-26 सत्र में हजारीबाग के संजय सिंह क्रिकेट स्टेडियम में पहली बार आयोजित कूचबिहार ट्रॉफी के दो मुकाबलों का सफल आयोजन किया गया था. इसके अलावा जेएससीए के कई घरेलू टूर्नामेंट और प्रशिक्षण शिविर भी यहां सफलतापूर्वक आयोजित हुए. इसी उत्कृष्ट प्रदर्शन को देखते हुए स्टेडियम को दोबारा बीसीसीआइ घरेलू मैच की मेजबानी दी गयी है.

जेएससीए ने जिला क्रिकेट संघ को निर्देश दिया है कि मैच से कम-से-कम 15 दिन पहले मैदान पूरी तरह तैयार रहे. मैच पिच, अभ्यास पिच, आउटफील्ड, साइट स्क्रीन, पिच कवर, रोलर, प्रैक्टिस नेट, ड्रेसिंग रूम, अंपायर कक्ष, स्कोरबोर्ड, बाउंड्री रोप, पानी-बिजली, साफ-सफाई और सुरक्षा सहित सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखी जाये.

बीसीसीआई के वेन्यू मैनेजर, वेन्यू क्यूरेटर और जेएससीए अधिकारी भी मैदान का निरीक्षण करेंगे. जेएससीए ने जिला क्रिकेट संघ से 25 जुलाई तक मेजबानी स्वीकार करने और मैदान की तैयारियों की पुष्टि करने को कहा है.


विज्ञापन
Jaynarayan

लेखक के बारे में

By Jaynarayan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola