बरकट्ठा उत्तरी पंचायत भवन में मुखिया ने किया ग्रामसभा
फोटो कैप्शन 15 बरकट्ठा 3 में - ग्राम सभा में उपस्थित मुखिया प्रमिला देवी व अन्य. | Prabhat Khabar Network
बरकट्ठा उत्तरी पंचायत भवन में मुखिया प्रमिला देवी की अध्यक्षता में ग्रामसभा का आयोजन हुआ, जिसमें मनरेगा और नई सरकारी योजनाओं के चयन पर चर्चा की गई।
बरकट्ठा. बरकट्ठा उत्तरी पंचायत भवन में वीभीजीरामजी को लेकर ग्रामसभा का आयोजन किया गया. अध्यक्षता मुखिया प्रमिला देवी ने की. संचालन पंचायत सचिव सुरेश प्रसाद ने किया.
आपके शहर में
पर्यवेक्षक बीएफटी उदय कुमार ने योजना को लेकर विस्तृत जानकारी ग्रामीणों को दी. उन्होंने कहा मनरेगा के बाद पंचायतों में ग्रामीणों को वीभीजी रामजी के तहत योजनाओं का क्रियान्वयन किया जाना है. इस योजना में मिट्टी से संबंधित लगभग तीन सौ से अधिक सभी प्रकार की योजनाओं को सम्मिलित किया गया है.
केंद्र व राज्य सरकार का उद्देश्य है कि योजनाओं के माध्यम से सभी को रोजगार मुहैया कराया जा सकें. मौके पर पूर्व मुखिया बसंत साव, उपमुखिया उर्मिला देवी, संजय गुप्ता, दर्शन सोनी, बजरंग कुमार, अमर गुप्ता, रामेश्वर यादव, बिकी कुमार, रीमा कुमारी, मोनिका कुमारी, सुरेश यादव, सतीश शीतल समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए