तालाब में समा गईं दो जिंदगियां, हजारीबाग में छठ की तैयारी कर रहे परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

Published by : Sameer Oraon Updated At : 26 Oct 2025 9:11 PM

विज्ञापन

अस्पताल में मृत पड़ी बच्ची और उसके साथ में परिजन, Pic Credit- Sanjay Sagar

Chhath Puja Accident: झारखंड के हजारीबाग जिले के केरेडारी थाना क्षेत्र में छठ पूजा की पूर्व संध्या पर बड़ा हादसा हुआ. तालाब में नहाने गई दो बच्चियों की डूबने से मौत हो गई. अस्पताल में डॉक्टरों की अनुपस्थिति पर परिजनों और ग्रामीणों ने आक्रोश जताया.

विज्ञापन

Chhath Puja Accident, बड़कागांव, (संजय सागर): हजारीबाग के केरेडारी थाना क्षेत्र अंतर्गत कराली बेला गांव के एक परिवार के छठ पर्व की खुशियां मातम में बदल गयी. दरअसल रविवार को नहाने गयी दो बच्चियों की मौत तलाब में डूबने से हो गयी. इससे पूरे क्षेत्र में छठ महापर्व की खुशियों फीकी पड़ गयी. घटना की जानकारी देते हुए परिजनों ने बताया कि घर में छठ पूजा के लिए खरना बनाने की तैयारी चल रही थी. शाम के वक्त दोनों बच्चियां तालाब में नहाने गईं और डूब गईं. जब परिजनों को इसकी जानकारी मिली, तो उन्होंने दोनों को तुरंत केरेडारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. लेकिन वहां पर डॉक्टर नहीं होने के कारण समय पर इलाज नहीं हो सका.

एक मृत बच्ची अपने नाना के घर आयी थी छठ पूजा में शामिल होने

परिजनों ने इसके बाद दोनों बच्चियों को बड़कागांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया. जहां चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर अविनाश कुमार ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. मृतक बच्चियों की पहचान रूपा तिवारी (12 वर्ष, पिता रवि तिवारी) और गुनगुन कुमारी (11 वर्ष, पिता अनिल तिवारी) के रूप में हुई है. गुनगुन कुमारी अपने नाना संत कुमार तिवारी के घर छठ पूजा में शामिल होने आई थी. संत कुमार तिवारी ने बताया कि उनकी पोती मायके आई थी, लेकिन तालाब में नहाते समय उसकी मृत्यु हो गई, जिससे उनकी छठ पूजा की खुशियां मातम में बदल गईं.

Also Read: झारखंड में बाइसन की घटती संख्या पर बड़ा एक्शन, मध्यप्रदेश से लाए जाएंगे 50 मादा जंगली भैंसा

इलाज से पहले ही हो चुकी थी दोनों बच्चियों की मौत

बड़कागांव अस्पताल के चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर अविनाश कुमार ने बताया कि केरेडारी से बड़कागांव अस्पताल तक एंबुलेंस 6:30 बजे सुबह पहुंची. लेकिन जब तक इलाज शुरू होता तब दोनों बच्चों की मौत हो चुकी थी. बड़कागांव अस्पताल में सभी स्वास्थ्य पदाधिकारी मौजूद थे.

परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश

परिजन और ग्रामीण अस्पताल की लापरवाही से नाराज हैं. उनका कहना है कि अगर केरेडारी अस्पताल में डॉक्टर होते, तो दोनों बच्चियां बच सकती थीं. उन्होंने बताया कि जब वे अस्पताल पहुंचे, तो वहां कुछ स्वास्थ्य कर्मी ताश खेल रहे थे और कोई डॉक्टर मौजूद नहीं था. ग्रामीणों ने केरेडारी अस्पताल में डॉक्टर की अनुपस्थिति और लचर स्वास्थ्य को लेकर गंभीर आक्रोश जताया और चिकित्सा प्रभारी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है.

Also Read: बोकारो के प्रवासी मजदूर की मुंबई में मौत, छठ की खुशियां मातम में बदली, मंत्री योगेंद्र प्रसाद करेंगे बड़ी मदद

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola