ePaper

सांसद से मिले रसोइया धमना के ग्रामीण

Updated at : 19 Feb 2026 11:09 PM (IST)
विज्ञापन
सांसद से मिले रसोइया धमना के ग्रामीण

धमना में अंडरपास बनाने की मांग

विज्ञापन

बरही. जीटी रोड सिक्स लेन सड़क निर्माण परियोजना के क्रम में बरही प्रखंड के रसोइया धमना मोड़ पर अंडर पास के निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों का प्रतिनिधिमंडल हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल से मिला. प्रतिनिधिमंडल ने सांसद को अपनी समस्या से अवगत कराया. कहा कि धमना मोड़ पर फ्लाइओवर के निर्माण के क्रम में आरइ वाल बनाया जा रहा है. इसके बनने से आसपास के चार-पांच गांवों की लगभग 10 हजार की आबादी और उनके मवेशियों को सड़क के एक तरफ से दूसरी तरफ जाने-आने में बाधा उत्पन्न हो जायेगी. ये गांव कृषि प्रधान हैं. किसानों के खेत-खलिहान सड़क की दोनों ओर स्थित है. साथ ही गांव के श्मशान व कब्रिस्तान तक जाने के लिए पांच सौ मीटर दूर बन रहे व्हीकल अंडर पास होकर जाना पड़ेगा. जिससे काफी असुविधा होगी. ग्रामीणों ने इस परेशानी को दूर करने के लिए धमना मोड़ पर अंडर पास का निर्माण या आरइ वाल की जगह पिलर के निर्माण की मांग रखी. प्रतिनिधिमंडल में सांसद प्रतिनिधि भगवान केसरी, मोतीलाल चौधरी, तापेश्वर साहू, राजदेव गुप्ता, अनुज यादव, मो खलील अंसारी, तौकीर रजा, बीरेंद्र कुमार व संतोष कुमार शामिल थे. सांसद ने एनएचएआइ के पीडी से बात की : सांसद मनीष जायसवाल ने प्रतिनिधिमंडल के सामने एनएचएआइ के हजारीबाग परियोजना निदेशक मनोज कुमार पांडेय से फोन पर बात की. रसोइया धमना के ग्रामीणों की मांग से अवगत कराया. परियोजना निदेशक ने सांसद को उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया. सांसद ने प्रतिनिधिमंडल को विश्वास दिलाया कि मामले में एनएचएआइ के दिल्ली मुख्यालय व परिवहन मंत्री से भी बात करेंगे.

विज्ञापन
SUNIL PRASAD

लेखक के बारे में

By SUNIL PRASAD

SUNIL PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola