झुमरा पहाड़ के सिंहपुर में वन विभाग का चेक डैम बनकर तैयार

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 08 Jun 2024 12:19 AM

विज्ञापन

चतरोचट्टी वन वीट क्षेत्र में पड़ता है सिंहपुर

विज्ञापन

नागेश्वर, ललपनिया.

गोमिया प्रखंड अंतर्गत बड़कीसिधावारा पंचायत के बेचारीगांव सिंहपुर के निकट झुमरा पहाड़ जंगल से निकलने वाले जल स्रोत नाला में हजारीबाग पूर्वी वन प्रमंडल के डीएफओ सौरभ चंद्रा के दिशा निर्देश पर लाखों रुपये की लागत से मिट्टी चेक डैम का निर्माण कार्य पूरा हो गया है. उक्त चेक डैम के निर्माण होने से जंगली जानवरों को सुगमता पूर्वक पानी मिल सकेगी. जबकि आसपास के गांवों के लोग मच्छली पालन कर जीविकोपार्जन कर सकेंगे.

जंगली जानवरों सुरक्षा के साथ मछली पालन का मिलेगा लाभ :

मिली जानकारी अनुसार सिंहपुर चतरोचट्टी वन वीट क्षेत्र में पड़ता है. इन क्षेत्रों में जंगली जानवरों का आश्रय स्थल रहा है. यहां हिरण, भालू, चीता, सियार, बंदर के अलावा हाथियों का भी भ्रमण क्षेत्र है. जब जंगल में पानी नहीं मिलता है, तब जंगली जानवरों का झुंड गांव की ओर पानी पीने लिए पहुंच जाते हैं, जिससे ग्रामीणों में जंगली जानवरों का खतरा मंडराता रहता था. हाथी भी गांव की ओर अक्सर पानी की तलाश में पहुंचे जाते थे. इन्ही सभी समस्याओं को देखते हुए वन क्षेत्र पदाधिकारी सुरेश राम व वन पाल रजा अहमद लगातार चेक डैम निर्माण के लिए प्रयासरत रहे. वनपाल श्री अहमद ने कहा कि चेक डैम करीब 200 फीट लंबा लगभग 25 से 30 फीट चौड़ा है. डैम में लगभग 10 फीट पानी का जमाव होगा. यह चेक डैम ग्रामीणों के लिए वरदान साबित होगा. पंचायत के मुखिया रितलाल महतो ने सिंहपुर में वन विभाग द्वारा चेक डैम का निर्माण किये जाने को बेहतर कदम बताया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola