Bokaro News : उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ चैती छठ छठ संपन्न

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ चैती छठ छठ संपन्न

Bokaro News : उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ चार दिवसीय चैती छठ पर्व संपन्न हुआ.

विज्ञापन

बुधवार को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ चार दिवसीय चैती छठ पर्व संपन्न हुआ. इसी के साथ व्रतियों का 36 घंटे का निर्जला व्रत भी पूरा हुआ. घाटों में व्रतियों ने डुबकी लगा कर सूर्य को अर्घ्य दिया और पारिवार की सुख-समृद्धि की कामना की. बुधवार को तड़के बड़ी संख्या में श्रद्धालु नदियों और सरोवरों और अस्थायी पोखरों में अर्घ्य देने पहुंचे. इस दौरान छठ गीतों से माहौल भक्तिमय हो गया. कसमार, पेटरवार, जैनामाेड़, बालीडीह, चास, पिंड्राजोरा, चंदनकियारी, तलगड़िया सहित ग्रामीण क्षेत्रों के घाटों में भी उगते सूर्य काे अर्घ्य दिया गया. इसके बाद महाप्रसाद का वितरण किया गया.

चास पुराना बाजार में पांच दिवसीय अन्नपूर्णा पूजा शुरू

चास पुराना बाजार के हरि मंदिर प्रांगण स्थित अन्नपूर्णा मंदिर में बारी आगमन के साथ बुधवार से पांच दिवसीय अन्नपूर्णा पूजा महोत्सव शुरू हुआ. आयोजन चास सुवर्ण वणिक समाज की ओर से किया जा रहा है. बुधवार को भोलूर बांध से गाजे-बाजे के साथ नवपत्रिका लायी गयी और मंदिर में कलश स्थापित कर पूजा की गयी. चास सुवर्ण वणिक समाज के सभापति दीपक दे सहित अन्य सदस्यों ने कहा कि वर्ष 1941 से पहले चास और आसपास के क्षेत्र में अकाल पड़ा था. चास के लोगों ने प्रतिमा स्थापित कर मां अन्नपूर्णा की तो काफी बारिश हुई थी. इसके बाद प्रत्येक वर्ष पूजा धूमधाम से की जाने लगी.

विज्ञापन
Janak Singh Choudhary

लेखक के बारे में

By Janak Singh Choudhary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola