Bokaro News : सड़क दुर्घटना में कार चालक की मौत, सवार गंभीर

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : सड़क दुर्घटना में कार चालक की मौत, सवार गंभीर

Bokaro News : सड़क दुर्घटना में सेक्टर नौ निवासी कार चालक की मौत हो गयी.

विज्ञापन

बोकारो-धनबाद मुख्य पथ पर तेलमच्चो पुल के पास रविवार की देर रात सड़क दुर्घटना में सेक्टर नौ निवासी कार चालक देवेंद्र कुमार (49 वर्ष) की मौत हो गयी. कार में सवार रानीपोखर ऑफिसर कॉलोनी निवासी अजित कुमार तिवारी (45 वर्ष ) गंभीर रूप से घायल हो गये. घायल का इलाज स्थानीय अस्पताल में कराया जा रहा है.

कार क्षतिग्रस्त, ट्रक के दो चक्के खुले

चास मु थाना प्रभारी प्रकाश कुमार मंडल बताया कि कार (जेएच 09 वी 0410) धनबाद की ओर से आ रही थी. पुल पार होते ही अनियंत्रित ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी और ट्रक के पीछे के दो चक्के खुल गये. पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है. शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया है. फिलहाल मामले की जांच की जा रही है.

विज्ञापन
Janak Singh Choudhary

लेखक के बारे में

By Janak Singh Choudhary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola