BOKARO NEWS : पेड़ से टकरायी कार, सेवानिवृत्त फौजी की मौत

BOKARO NEWS : गांधीनगर क्षेत्र के समीप हीरक रोड में बुधवार को एक कार पेड़ से टकरा गयी. कार चला रहे सेवानिवृत्त फौजी राकेश सिंह (44 वर्ष) की मौत हो गयी.
गांधीनगर. गांधीनगर थाना क्षेत्र के बैदकारो मोड़ के समीप हीरक रोड में बुधवार को दिन लगभग तीन बजे एक कार (जेएच 10 सीए 6949) अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गयी. कार चला रहे सेवानिवृत्त फौजी राकेश सिंह (44 वर्ष) की मौत हो गयी. वह फिलहाल डीवीसी बेरमो माइंस में कार्यरत एक प्राइवेट सिक्युरिटी एजेंसी में कार्यरत थे. अपने बेटे को कार्मल स्कूल से अपने घर डीवीसी बेरमो माइंस न्यू कॉलोनी पहुंचाने के बाद वह किसी कार्य से जरीडीह बाजार गये थे. लौटने के दौरान दुर्घटना हुई. उनके सिर में गंभीर चोट आयी और कार अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया. लोगों ने राकेश सिंह को कार से निकाल कर ढोरी केंद्रीय अस्पताल पहुंचाया. चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. जानकारी मिलने पर अस्पताल पहुंचे पत्नी सहित अन्य परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था. राकेश सिंह अपनी पत्नी व बच्चों के साथ बेरमो माइंस न्यू कॉलोनी में रहते थे. अन्य परिजन बोकारो थर्मल में रहते हैं. इधर, पुलिस घटनास्थल पहुंची और स्थिति का जायजा लिया. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर अस्पताल के मर्चरी में रखवा दिया है. पोस्टमार्टम के लिए शव तेनुघाट बुधवार को भेजा जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










