समाज को एकजुट होने का किया आह्वान

Updated at : 10 May 2024 11:18 PM (IST)
विज्ञापन
समाज को एकजुट होने का किया आह्वान

भगवान परशुराम की जयंती मनायी गयी

विज्ञापन

बोकारो. संपूर्ण ब्राह्मण समाज ने शुक्रवार को बारी-कॉपरेटिव स्थित केंद्रीय कार्यालय में भगवान परशुराम की जयंती मनायी. अध्यक्षता जितेंद्र दूबे ने की. मुख्य अतिथि रिटायर्ड जज विनोद मिश्र व विशिष्ट अतिथि किशोर पांडे शामिल हुए. मंगलाचरण के साथ पंडित रामकिशोर चौधरी, पंडित गोविंद झा व पंडित उमाशंकर पांडे ने कार्यक्रम की शुरुआत की. केंद्रीय महामंत्री डॉ अशोक पांडेय ने समाज को एकजुट होने का आह्वान किया. मौके पर प्रदेश अध्यक्ष हरे राम पांडे, गंगेश कुमार पाठक, जिला अध्यक्ष श्यामल झा, पूजा झा, कृपा शंकर पांडेय, बबलू तिवारी, एमएन पाठक, दीपक झा, मृतुंजय, राज कुमार तिवारी, नीतू मिश्रा, राम प्रवेश मिश्रा व अन्य मौजूद थे.

चास.

परशुराम सेवा समाज बाइसी चास चंदनकियारी, पाड़ा-रघुनाथपुर के केंद्रीय कार्यालय, खमारबेंदी में निर्माणाधीन भगवान परशुराम मंदिर परिसर में शुक्रवार को भगवान परशुराम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया. इसके पूर्व समाज के पंडितों द्वारा पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों के लिए सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की गयी. महाप्रसाद का वितरण किया गया. मौके पर समाज के संरक्षक मृत्युंजय शर्मा, गयाराम सिंह चौधरी, जवाहरलाल महथा, बधन शर्मा, दुर्योधन सिंह चौधरी, अध्यक्ष उमेश चंद्र शर्मा, कोषाध्यक्ष कृष्णकांत महथा, सपन सिन्हा, अशोक शर्मा, प्रकाश कुमार शर्मा, नंदलाल महथा, बासुकी महथा, धनंजय महथा, अनिल महथा, दिनेश चौधरी, विकास चौधरी, रमन महथा, सीताराम शर्मा, सुदर्शन महथा, रामप्रसाद महथा, भैरव, गिरिधारी, दुर्गा शर्मा सहित अन्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola