Bokaro News: बीटीपीएस में चौथे दिन भी नहीं चालू हुआ पावर प्लांट, हाइवा में भी बढ़ोतरी नहीं

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News: बीटीपीएस में चौथे दिन भी नहीं चालू हुआ पावर प्लांट, हाइवा में भी बढ़ोतरी नहीं

Bokaro News: विगत छह मार्च की मध्य रात्रि से बंद 500 मेगावाट वाले ए पावर प्लांट से मंगलवार को चौथे दिन भी विद्युत उत्पादन का कार्य नहीं हो सका, न ही प्लांट को लाइट अप किया जा सका है. दूसरी ओर ऐश पौंड से हाइवा द्वारा छाई उठाव में वाहनों की संख्या कार्यरत कंपनी के द्वारा मंगलवार को भी नहीं बढ़ाया गया है. इसके कारण छाई उठाव के कार्य में तेजी देखने को नहीं मिल रही है.

विज्ञापन

मंगलवार को डीवीसी के मेंबर टेक्निकल एसके पांडा, वरीय जीएम मधुकर श्रीवास्तव, जीएम ऐश मैनेजमेंट एए कुजूर, राजेश विश्वास के साथ ऐश पौंड पहुंचे और कार्यरत कंपनी के प्रतिनिधि से चलाये जा रहे वाहनों की संख्या के बारे में जानकारी ली, साथ ही वाहनों की संख्या में बढ़ोतरी करने का भी सख्ती के साथ निर्देश दिया. मंगलवार को लोकल 10 हाइवा छाई ढुलाई के लिए मंगाये गये, लेकिन रेट में बढोतरी नहीं करने पर वापस लौट गये. मंगलवार को मात्र तीन हाइवा ही राजगंज छाई लेकर गया, जबकि सात हाइवा एक पौंड से दूसरे पौंड साइट–टू–साइट छाई जमा करने और पावर प्लांट के ऐश यार्ड में छाई गिराने के कार्य में लगे रहे.

बोकारो थर्मल से ओवरलोडेड छाई लेकर चल रहे अनफिट वाहन, सोमवार को बाइक सवार को कुचला, मौत

सांसद प्रतिनिधि जितेंद्र यादव ने मंगलवार को कहा कि डीवीसी के ऐश पौंड से वर्तमान में चलने वाले सभी हाइवा वाहनों में तीन से पांच टन तक ओवरलोडिंग कर बेरमो एसडीएम के ओवरलोडिंग नहीं चलाने के निर्देश का उल्लंघन किया जा रहा है. सांसद प्रतिनिधि का कहना है कि बोकारो थर्मल ऐश पौंड से छाई लेकर सोमवार को राजगंज जा रहा हाइवा से नावाडीह में दुघर्टनाग्रस्त होकर एक बाइक चालक उमेश महतो की मौत के बाद कागजातों एवं चालान की जांच की गयी तो पाया गया कि उक्त हाइवा नंबर जेएच-09-बीएफ–6537 पर तीन टन छाई ज्यादा लोड था और हाइवा का फिटनेस भी फेल था. कहा कि बिना प्रॉपर कागजातों के डीवीसी ऐश पौंड में हाइवा चलाने का कार्य किया जा रहा है. सांसद प्रतिनिधि ने बोकारो डीटीओ से सभी वाहनों के कागजातों की जांच करने एवं छाई ढुलाई में होनेवाले ओवरलोड को रोकने की मांग की है.

विज्ञापन
Mayank Tiwari

लेखक के बारे में

By Mayank Tiwari

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola