Bokaro News : मजबूत हुआ बीएसएल का उत्पाद पोर्टफोलियो

Bokaro News : बीएसएल ने इस्पात पोर्टफोलियो को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है.
बोकारो इस्पात संयंत्र (बीएसएल) ने अपने मूल्य संवर्धित इस्पात पोर्टफोलियो को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है. आइएस 513 (भाग 2) के तहत आइएससी 410 ग्रेड तक उपलब्ध मौजूदा बीआइएस लाइसेंस का विस्तार करते हुए संयंत्र को अब इसी मानक के अंतर्गत आइएससी 440 एलए, आइएससी 470 एलए, आइएससी 510 एलए और आइएससी 550 एलए ग्रेड को शामिल करने के लिए भारतीय मानक ब्यूरो (बीआइएस), जमशेदपुर से औपचारिक स्वीकृति मिली है. यह बीएसएल में उत्पादित हाई स्ट्रेंथ लो अलॉय (एचएसएलए) कोल्ड रोल्ड स्टील ग्रेड के मानकीकरण की दिशा में एक बड़ी प्रगति है. इससे यह सुनिश्चित होगा कि ये अब राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त गुणवत्ता मानकों के अनुरूप हैं, जिससे प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में इनकी स्वीकार्यता और मांग में वृद्धि होगी.
उत्पादकता व गुणवत्ता के क्षेत्र में भूमिका होगी और सुदृढ़
आइएससी एलए सीरीज के इन ग्रेड्स को उच्च तन्य शक्ति, बेहतर फॉर्मेबिलिटी व उत्कृष्ट वेल्डेबिलिटी प्रदान करने के लिए तकनीकी रूप से उन्नत बनाया गया है. ये विशेषताएं उन्हें ऑटोमोटिव व हैवी इंजीनियरिंग उद्योगों के लिए विशेष रूप से उपयुक्त बनाती हैं. बीएसएल ने इससे उन्नत स्टील ग्रेड के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में कदम बढ़ाया है. आयात पर निर्भरता कम होगी और भारत सरकार की ””””आत्मनिर्भर भारत”””” जैसी पहल के तहत स्वदेशी विनिर्माण को बढ़ावा देने में सहायक सिद्ध होगी. बाजार में प्रतिस्पर्धात्मक शक्ति को बढ़ायेगा और ग्राहकों को विश्व स्तरीय समाधान उपलब्ध कराकर उत्पादकता व गुणवत्ता के क्षेत्र में बीएसएल की अग्रणी भूमिका को और सुदृढ़ करेगा. यह गौरवपूर्ण उपलब्धि उत्पाद की गुणवत्ता और प्रोडक्ट मिक्स में सुधार लाने के सेल के रणनीतिक विजन के अनुरूप है. इससे घरेलू इस्पात बाजार की बदलती जरूरतों को पूरा करने और ग्राहक संतुष्टि में मदद मिलेगी. संबंधित सभी विभागों का समन्वित प्रयास प्रशंसनीय है.
प्रिय रंजन, निदेशक प्रभारी, बोकारो इस्पात संयंत्रयह उपलब्धि मूल्य संवर्धित इस्पात उत्पादन क्षमताओं को सुदृढ़ करने के प्रति बीएसएल के केंद्रित व सकारात्मक दृष्टिकोण को रेखांकित करती है. यह उपलब्धि बोकारो इस्पात संयंत्र की गुणवत्ता व तकनीकी नवाचार के प्रति अटूट प्रतिबद्धता को प्रतिबिंबित करती है.अनुप कुमार दत्त, अधिशासी निदेशक (संकार्य), बीएसएल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




