Bokaro News : राष्ट्रीय स्तर के क्विज में बीएसएल की टीम द्वितीय उप विजेता

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : राष्ट्रीय स्तर के क्विज में बीएसएल की टीम द्वितीय उप विजेता

Bokaro News : इनक्विजिशन क्विज-2026 में बीएसएल की टीम द्वितीय उप विजेता रही.

विज्ञापन

राष्ट्रीय मानव संसाधन विकास नेटवर्क एनएचआरडीएन की ओर से नयी दिल्ली में शनिवार को आयोजित इनक्विजिशन क्विज-2026 के प्रथम संस्करण में बीएसएल की टीम द्वितीय उप विजेता रही. टीम का प्रतिनिधित्व सहायक महाप्रबंधक (गैस यूटिलिटी) एसडब्ल्यू. किस्पोट्टा और सहायक महाप्रबंधक (अधिशासी निदेशक-संकार्य सचिवालय) आनंद राज ने किया. प्रतियोगिता में देश भर के विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों की 160 से अधिक टीमों ने भाग लिया. प्रिलिम्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर 24 टीमों का चयन जोनल फाइनल के लिए किया गया, जिन्हें चार क्षेत्रों (जोन्स) में विभाजित किया गया था. उत्तर क्षेत्र से प्रतिभाग करते हुए बीएसएल की टीम ने शीर्ष दो में स्थान बना कर नेशनल ग्रैंड फिनाले के लिए अपना स्थान सुरक्षित किया. नई दिल्ली में आयोजित ग्रैंड फिनाले में प्रत्येक जोन की दो सर्वश्रेष्ठ टीमों सहित कुल आठ टीमों ने हिस्सा लिया. इसमें बीएसएल की टीम द्वितीय उप विजेता रही. इस प्रतियोगिता में टीसीएस विजेता व ईएंडवाई उप विजेता रही. अन्य फाइनलिस्ट टीमों में भारतीय रिजर्व बैंक, सेल-एमटीआई, एलएंडटी, आइओसीएल व एचपीसीएल जैसी बड़ी संस्थाएं शामिल थीं.

विज्ञापन
Janak Singh Choudhary

लेखक के बारे में

By Janak Singh Choudhary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola