बोकारो में अंतर इकाई प्रस्तुतीकरण प्रतियोगिता में बीएसएल टीम का उत्कृष्ट प्रदर्शन

24 | Prabhat Khabar Network
रांची में आयोजित तृतीय सेल एचआर कॉन्क्लेव की अंतर इकाई प्रतियोगिता में बोकारो स्टील प्लांट की टीम ने अपनी प्रभावी प्रस्तुति से शीर्ष स्थान हासिल किया है.
बोकारो: प्रबंधन प्रशिक्षण संस्थान (एमटीआइ) रांची में 22 और 23 जुलाई को आयोजित तृतीय सेल एचआर कॉन्क्लेव के दौरान आयोजित अंतर इकाई प्रस्तुतीकरण प्रतियोगिता में बीएसएल की टीम ने सफलता हासिल की. इस कॉन्क्लेव का मुख्य विषय 'बियोंड पॉलिसीज: एचआर एज द आर्किटेक्ट ऑफ परफॉर्मेंस कल्चर' था.
\कार्यक्रम के विभिन्न सत्रों के दौरान एमटीआइ, सेल के अधिशासी निदेशक (मानव संसाधन ज्ञानार्जन एवं विकास) ने संगठन के विकास में मानव संसाधन की रणनीतिक भूमिका पर प्रकाश डाला. अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक सेल ने अधिकारियों को प्रेरित करते हुए भविष्य के संगठनात्मक लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए प्रदर्शन-उन्मुख संस्कृति को बढ़ावा देने का आह्वान किया. अंतर इकाई प्रस्तुतीकरण प्रतियोगिता में बीएसएल का प्रतिनिधित्व करते हुए महाप्रबंधक (मानव संसाधन) एच शेखर, सहायक महाप्रबंधक (मानव संसाधन) शिप्रा हेंब्रम व वरीय प्रबंधक (मानव संसाधन) सुष्मिता सोरेन की टीम ने संबंधित विषय पर प्रभावी प्रस्तुतीकरण दिया. टीम ने बीएसएल में लागू की जा रही जन केंद्रित पहलों व कार्य संस्कृति में आये सकारात्मक बदलावों को बेहतर ढंग से प्रस्तुत कर यह शीर्ष स्थान प्राप्त किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










