Bokaro News : कैश कलेक्शन में बीएसएल देश में तीसरे स्थान पर

Published by : JANAK SINGH CHOUDHARY Updated At : 01 Jun 2026 11:32 PM

विज्ञापन

Bokaro News : बीएसएल ने मई माह में 1865 करोड़ रुपये का कैश कलेक्शन किया है.

विज्ञापन

स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) द्वारा जारी मई 2026 के कैश कलेक्शन आंकड़ों में बोकारो इस्पात संयंत्र (बीएसएल) ने 1865 करोड़ रुपये का संग्रह कर देशभर के सेल संयंत्रों में तीसरा स्थान हासिल किया है. भिलाई इस्पात संयंत्र 2662 करोड़ रुपये के कैश कलेक्शन के साथ पहले तथा राउरकेला इस्पात संयंत्र 1967 करोड़ रुपये के साथ दूसरे स्थान पर रहा. सेल का कुल कैश कलेक्शन 8616 करोड़ रुपये दर्ज किया गया. बीएसएल का यह प्रदर्शन बाजार में उसकी मजबूत उपस्थिति और उत्पादों की बढ़ती मांग को दर्शाता है. इस बीच, बीएसएल ने मूल्य संवर्धित इस्पात उत्पादों के क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है. संयंत्र को चार नये हाई स्ट्रेंथ लो अलॉय कोल्ड रोल्ड स्टील ग्रेड के लिए भारतीय मानक ब्यूरो (बीआइएस) से प्रमाणन प्राप्त हुआ है. बीएसएल के पास पहले से आइएस 513 (भाग-2) के तहत आइएससी 410 ग्रेड तक का बीआइएस लाइसेंस था. अब नये ग्रेड्स को शामिल किये जाने से उत्पादों की राष्ट्रीय स्तर पर स्वीकार्यता और मांग में वृद्धि होने की संभावना है.

मई 2026 में कैश कलेक्शन (करोड़ रुपये में)

संयंत्र—-कैश कलेक्शन

भिलाई2662

राउरकेला1967

बोकारो1865

इस्को848

दुर्गापुर686

आरआईएनएल309

सलेम165

एलॉय स्टील72

भद्रावती30

नगरनार11

बीएसएल को मिले चार नये बीआइएस प्रमाणित स्टील ग्रेड

आइएससी 440 एलए

आइएससी 470 एलए

आइएससी 510 एलए

आइएससी 550 एलए

क्या होंगे फायदे

-मूल्य संवर्धित स्टील उत्पादों का विस्तार

-घरेलू बाजार में प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता बढ़ेगी

-आयात पर निर्भरता में कमी

-ऑटोमोबाइल और इंजीनियरिंग सेक्टर में मांग बढ़ने की संभावना

-आत्मनिर्भर भारत अभियान को मिलेगा बल

विज्ञापन
JANAK SINGH CHOUDHARY

लेखक के बारे में

By JANAK SINGH CHOUDHARY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola