Bokaro News : बोकारो कोर्ट को बम से उड़ाने की मिली धमकी
Published by : JANAK SINGH CHOUDHARY Updated At : 09 Mar 2026 11:54 PM
विज्ञापन
Bokaro News : बोकारो व्यवहार न्यायालय को सोमवार को साइनाइड बम से उड़ाने की धमकी दी गयी.
विज्ञापन
बोकारो
व्यवहार
न्यायालय को सोमवार को साइनाइड बम से उड़ाने की धमकीदी गयी. धमकी
न्यायालय के रजिस्टर्ड मेल
आइडी पर सुबह लगभग 3:54 बजे इ-मेल भेज कर दी गयी. इसमें 14 साइनाइड बमन्यायालय परिसर में लगाने की बात कही गयी. मेल
में आइएसआइ वतमिलनाडु का जिक्र है. सुबह नौ बजे न्यायिक पदाधिकारियों ने बोकारो
एसपीहरविंदर सिंह को इसकी सूचना दी.
सूचना मिलने के तुरंत बाद एसपी, सिटी डीएसपी आलोक रंजन, ट्रैफिक डीएसपी विद्या शंकर, मुख्यालय डीएसपी अनिमेष कुमार गुप्ता, बीएस सिटी इंस्पेक्टर सुदामा कुमार दास व सेक्टरचार इंस्पेक्टर संजय कुमार समेत भारी संख्या में पुलिस
बल के साथ पहुंचे.कोर्ट परिसर को पुलिस
छावनी में तब्दील कर दिया गया. एहतियात के तौर परन्यायालय परिसर को खाली कराया गया. इसके बाद
कोर्ट परिसर व बार परिसर (अधिवक्ता के बैठने की जगह) के कोने-कोने की जांच जिला स्तर के प्रशिक्षित जवानों व पदाधिकारियों ने शुरू कर दी. सुबह साढ़े नौ बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक डॉग स्क्वायर्ड, थर्मल स्कैनर व तकनीकी टीमने सर्च अभियान चलाया.
न्यायालय परिसर के अंदर व बाहरखड़े स्कूटर, बाइक व कार की भी गहनता से जांच की गयी. जांच में रांची से पहुंची जगुआर की स्क्वाड टीम
को भी लगाया गया. सुरक्षा के दृष्टिकोण से कैंप दो एसपी कार्यालय के समीप बैरिकेडिंग की गयी और लोगों के आवागमन पर रोक दी गयी.एसपी ने कहा कि इ-मेल भेजने वाले की पहचान और लोकेशन का पता लगाने के लिए साइबर और टेक्निकल सेल की विशेष टीमलगायी गयी है. मेल सौरभ विश्वास के नाम से भेजा गया है. एटीएस एसपी को भी मामले की जानकारी दी गयी है. मेलमें आइएसआइ व
तमिलनाडु का जिक्र जरूर है, लेकिन किसी प्रकार का कोई लिंक कनेक्ट नहीं हो रहा है. आइपी एड्रेस, सर्वर डिटेल और डिजिटल ट्रेल की जांच की जा रही है, ताकि जल्द से जल्द आरोपी तक पहुंचा जा सके.कोर्ट परिसर के एक-एक कोने की गहनता के साथ जांच की गयी है. कोई संदिग्ध सामान बरामद नहीं हुआ.
बोकारो कोर्ट परिसर में अचानक बड़ी संख्या में पहुंची पुलिस, मची अफरातफरीसुबह नौ बजे से कोर्ट परिसर में अधिवक्ता टेबल की ओर जा रहे थे. आम लोग अपने कार्य को लेकर कोर्ट परिसर व बार परिसर में आ-जा रहे थे. अचानक एसपी हरविंदर सिंह समेत बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारियों की गाड़ियां पहुंचीं और दौड़-भाग की स्थिति देखकर किसी को समझ में नहीं आया कि आखिर कोर्ट परिसर में हो क्या रहा है. पुलिस अधिकारी अधिवक्ताओं व आम लोगों से कोर्ट परिसर को खाली करने का आग्रह कर रहे थे. परिसर में डॉग स्क्वायड व थर्मल स्कैनर की टीम जांच में लग गयी. अधिवक्ताओं को बताया गया कि इ-मेल से कोर्ट को उड़ने की धमकी दी गयी है. इसके बाद हर कोई बाहर जाने को लेकर आमादा नजर आया. बाहर लगी बाइकों की जांच पुलिस अधिकारियों की टीम कर रही थी. चार घंटे तक चले अभियान के दौरान कोई संदिग्ध सामान नहीं मिला. इसके बाद सभी ने राहत की सांस ली. एहतियात के तौर पर एसपी ने बोकारो कोर्ट की सुरक्षा में एक सौ से अधिक पुलिस अधिकारियों व जवान को तैनात किया गया है. स्पेशल ब्रांच के अधिकारी भी सुरक्षा पर नजर बनाये हुए हैं. आधे दिन तक बाधित रही सुनवाईधमकी के बाद जांच पड़ताल के कारण सात जज कोर्ट और पांच मजिस्ट्रेट कोर्ट की कार्रवाई फर्स्ट हाफ में बाधित रही. सेकेंड हाफ में सभी जज व मजिस्ट्रेट आम दिनों की तरह अपने कार्य में लगे. सुनवाई के अलावा बेल व अन्य कार्य किये गये. सभी अधिवक्ताओं ने अपने-अपने टेबल पर बैठ कर कार्य संपादित किया. हालांकि आमलोगों की संख्या कम दिखी.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










