Bokaro News : छत्रु राम महतो की सादगी से युवा वर्ग लें प्रेरणा : सुदेश महतो
Published by : ANAND KUMAR UPADHYAY Updated At : 22 Jan 2026 11:44 PM
Bokaro News : पेटरवार चौक पर स्थापित पूर्व मंत्री की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन.
Bokaro News : पेटरवार चौक पर स्थापित पूर्व मंत्री की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन. पेटरवार, पेटरवार चौक पर स्थापित पूर्व मंत्री छत्रु राम महतो की आदमकद प्रतिमा पर गुरुवार को आजसू सुप्रीमो सह पूर्व उप मुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो ने माल्यार्पण कर नमन किया. आजसू सुप्रीमो श्री महतो ने कहा कि संयुक्त बिहार के पूर्व मंत्री छत्रु राम महतो व्यक्तित्व व सादगी के जीवंत प्रतिमूर्ति थे. उनकी सादगी लोगों को ज्यादा पसंद थी. युवा वर्ग को छत्रु बाबू की सादगी से प्रेरणा लेनी चाहिए. आजसू सुप्रीमो श्री महतो ने कहा कि इस चौक पर आदमकद प्रतिमा स्थापित करने पर उनके परिवार वालों व स्थानीय लोगों को बधाई एवं शुभकामनायें दी. आते-जाते लोग प्रतिमा का दर्शन कर उनके व्यक्तित्व व राजनीतिक शैली से प्रेरणा ग्रहण करते रहेंगे. कहा कि पांच सत्र में विधायक रहें और यहां से बिहार तक मंत्री का सफर एक बहुत बड़ी उपलब्धि रही है. इस दौरान पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो, जिप सदस्य प्रहलाद महतो, पूर्व प्रमुख धनेश्वर महतो, मुखिया दिनेश गुप्ता, युगल किशोर महतो, मालती देवी, ओम प्रकाश सहगल, संटू सिंह, बिपिन कुमार खन्ना आदि ने भी छत्रु राम महतो की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










