Bokaro News : मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक की मौत

Published by : ANAND KUMAR UPADHYAY Updated At : 04 Oct 2025 11:04 PM

विज्ञापन

Bokaro News : आद्रा-बोकारो रेलखंड के तलगड़िया व बांधडीह स्टेशन के बीच घटना, चंदाहा में अपने मौसी के घर में डेढ़ रह रहा था जाहिर हुसैन शाह.

विज्ञापन

तलगड़िया आद्रा-बोकारो रेलखंड के तलगड़िया व बांधडीह स्टेशन के बीच शनिवार की सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया. फुटलाही रेलवे पुल के समीप टीटी लाइन पोल संख्या 329 टीटी 30-31 के बीच मालगाड़ी की चपेट में आने से 22 वर्षीय जाहिर हुसैन शाह की मौत हो गयी. मालगाड़ी आद्रा से बोकारो की ओर जा रही थी. घटना पूर्वाह्न लगभग 10:30 बजे की बतायी जा रही है. जाहिर हुसैन शाह (पिता जाहिद शाह) पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र के जाला गांव का रहनेवाला था. हादसे की खबर फैलते ही आसपास के लोग व परिजन घटनास्थल पर पहुंच गये. चास मुफस्सिल थाना पुलिस व रेलवे पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है.

परिजनों ने जतायी साजिश की आशंका

मृतक का बड़ा भाई जांबाज शाह चंदाहा रोड पर टायर पंचर की दुकान चलाता है. बताया गया कि जाहिर डेढ़ महीने से अपनी मौसी के घर चंदाहा में रह रहा था. परिजनों ने बताया कि जाहिर हुसैन पर कुछ कर्ज था और जाला गांव के ही दो युवक उससे पैसे की मांग कर रहे थे. परिजनों का आरोप है कि उन लोगों द्वारा उसे परेशानी किया जा रहा था, जिसके बाद यह घटना घटी. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है कि घटना आत्महत्या है या हत्या. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. मृतक अविवाहित था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANAND KUMAR UPADHYAY

लेखक के बारे में

By ANAND KUMAR UPADHYAY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola