ePaper

Bokaro News : घरों-मंदिर से निकलने वाले निर्माल के निस्तारण के लिए तेजी से करें कार्य : डीडीसी

Updated at : 21 Jan 2026 11:42 PM (IST)
विज्ञापन
Bokaro News : घरों-मंदिर से निकलने वाले निर्माल के निस्तारण के लिए तेजी से करें कार्य : डीडीसी

Bokaro News : जिला गंगा समिति की बैठक में जल स्रोतों के निकट पूजा सामग्रियों के लिए कनटेनर लगाने का निर्देश.

विज्ञापन

बोकारो, समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में बुधवार को नमामि गंगे कार्यक्रम अंतर्गत जिला गंगा समिति की बैठक हुई. बैठक का उद्देश्य दामोदर समेत प्रमुख जल स्रोतों की स्वच्छता, संरक्षण व पुनर्जीवन से संबंधित योजनाओं की समीक्षा करना था. अध्यक्षता उप विकास आयुक्त (डीडीसी) शताब्दी मजूमदार ने की. डीडीसी ने घर व मंदिरों से प्रतिदिन निकलने वाले निर्माल (पूजा सामग्री) के उचित, वैज्ञानिक व पर्यावरण अनुकूल निस्तारण पर जोर दिया. डीडीसी ने कहा कि पूजा सामग्री के सीधे जल स्रोतों में विसर्जन से जल प्रदूषण बढ़ता है, जिसे रोकने के लिए नगर निकायों-बीएसएल नगर सेवा प्रशासन को ठोस कार्ययोजना बनाकर तेजी से कार्य करने का निर्देश दिया. जल स्रोतों के निकट अलग से पूजा सामग्रियों के लिए कनटेनर लगाने का निर्देश दिया था.

सिल्ट चेंबर निर्माण कार्य की समीक्षा, जतायी नाराजगी

चास नगर निगम द्वारा सिल्ट चेंबर निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा करते हुए डीडीसी ने अपेक्षित प्रगति नहीं होने पर नाराजगी जतायी. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कार्य की गति बढ़ाने, गुणवत्ता सुनिश्चित करने व समयबद्ध पूर्णता के साथ प्रदर्शन में सुधार लाने को कहा.

बीएसएल प्रबंधन को आवश्यक सहयोग का निर्देशबीएसएल नगर प्रशासन को नमामि गंगे से संबंधित कार्यों में नगर निगम चास के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने का निर्देश दिया गया, ताकि निर्माण व स्वच्छता से जुड़े कार्यों में किसी प्रकार की बाधा नहीं आये. शहर की नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने को कहा.

जल स्रोतों से अतिक्रमण प्राथमिकता के आधार पर हटे

डीडीसी ने सभी अंचलाधिकारियों को तालाबों, नदियों व अन्य जल स्रोतों से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई प्राथमिकता के आधार पर करने का निर्देश दिया. साथ ही, की गई कार्रवाई की प्रगति रिपोर्ट नियमित रूप से जिला को उपलब्ध कराने को कहा.

समयबद्ध व प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर

डीडीसी ने विभागीय पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि नमामि गंगे कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित योजनाओं का क्रियान्वयन पारदर्शी, समयबद्ध व प्रभावी ढंग से सुनिश्चित किया जाये, ताकि जिला में जल संरक्षण एवं स्वच्छता के लक्ष्य प्राप्त किया जा सके. डीडीसी ने दो फरवरी को जिला के विभिन्न इंटर कालेजों में वाटर वेटलैंड डे पर प्रतियोगिता का आयोजन करने का जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देश दिया. वहीं, मेगा कार्यशाला का आयोजन फरवरी मासांत तक करने का निर्देश नोडल पदाधिकारी शक्ति कुमार को दिया.

ये थे मौजूद

बैठक में वन पदाधिकारी संदीप शिंदे, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रवि कुमार, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह, कार्यपालक अभियंता पथ निर्माण विभाग अमित कुमार, परियोजना पदाधिकारी नमामि गंगे प्रीतम कुमार, बीएसएल नगर सेवा के प्रतिनिधि, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सदस्य, फुसरो नगर परिषद के प्रतिनिधि व अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANAND KUMAR UPADHYAY

लेखक के बारे में

By ANAND KUMAR UPADHYAY

ANAND KUMAR UPADHYAY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola