ePaper

Bokaro news : स्वरोजगार से जुड़कर समाज व राष्ट्र के विकास में योगदान दें महिलाएं

Updated at : 14 Oct 2025 11:29 PM (IST)
विज्ञापन
Bokaro news : स्वरोजगार से जुड़कर समाज व राष्ट्र के विकास में योगदान दें महिलाएं

Bokaro news : जेएसएलपीएस की महिला विकास आजीविका संकुल संगठन स्वावलंबी सहकारी समिति जरीडीह की ओर से वार्षिक आमसभा का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

जैनामोड़, जैनामोड़ स्थित प्रजापति धर्मशाला में मंगलवार को जेएसएलपीएस की महिला विकास आजीविका संकुल संगठन स्वावलंबी सहकारी समिति जरीडीह द्वारा वार्षिक आमसभा का आयोजन किया गया. उद्घाटन बेरमो विधायक के निजी सचिव बिनोद महतो, जिप सदस्य सुनीता टुडू, बांधडीह उत्तरी मुखिया दीपिका देवी, बाराडीह मुखिया पुष्पा देवी, पंसस कविशरण बरणवाल, बीपीएम अंजना सिंह, समाजसेवी बलराम तिवारी ने किया. बिनोद महतो ने कहा कि महिलाएं स्वरोजगार से जुड़कर अपने परिवार व समाज के विकास में योगदान दें. उन्होंने सखी मंडलों की भूमिका को सराहते हुए उनके प्रयासों को आगे बढ़ाने का आह्वान किया. सुनीता टुडू ने जेएसएलपीएस के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाएं संगठन की बदौलत आत्मनिर्भर बन रही हैं और सभी कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही हैं. अंजना सिंह ने कहा कि जरीडीह प्रखंड में 18 ग्राम संगठन मे 274 महिला समूह में कुल 2886 महिला इस संगठन से जुड़ कर घर की आर्थिक स्थिति को सुधार रही हैं. उन्होंने कहा कि इस संगठन का उद्देश्य इसके जरिये ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़कर उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है. कार्यक्रम का संचालन कृष्णा पद महतो ने किया. मौके पर अध्यक्ष उर्मिला कुमारी, सचिव संजू कुमारी, कोषाध्यक्ष बबीता कुमारी, नमिता कुमारी, सरिता देवी, पुष्पा अग्रवाल, उर्मिला देवी, वीणा देवी, पिंकी कुमारी, मिनी कुमारी, सीता देवी, यशोदा देवी, सुनीता देवी, सुमन कुमारी, चंदना पांडेय, ममता देवी, सुमित्रा देवी, पूर्णिमा देवी, प्रतिमा देवी, सुशनी देवी आदि शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANAND KUMAR UPADHYAY

लेखक के बारे में

By ANAND KUMAR UPADHYAY

ANAND KUMAR UPADHYAY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola