Bokaro News : वार्ड 34 के पार्षद पर साक्ष्य छुपा चुनाव लड़ने का आरोप

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : वार्ड 34 के पार्षद पर साक्ष्य छुपा चुनाव लड़ने का आरोप

Bokaro News : वर्ष 2013 के बाद तीसरा बच्चा होने का लगाया है आरोप, डीसी ,एसडीओ सह निर्वाचन पदाधिकारी से जांच की मांग.

विज्ञापन

चास, चास नगर निगम के अंतर्गत वार्ड संख्या 34 के पार्षद प्रत्याशियों ने शुक्रवार को प्रेस वार्ता कर राहुल कुमार पर चुनाव में नामांकन के नियम पालन नहीं करने का गंभीर आरोप लगाया है. इस संबंध में पूर्व पार्षद प्रत्याशी और स्थानीय लोगों ने उपायुक्त, एसडीओ सह निर्वाचन पदाधिकारी, राज्य निर्वाचन चुनाव आयोग व केंद्रीय निर्वाचन चुनाव आयोग सहित अन्य को लिखित शिकायत पत्र देकर जांच की मांग की है. पार्षद प्रत्याशी पंकज सिंह, उत्तम ठाकुर, अरविंदर सिंह भाटिया, राज सिंह, शक्ति महतो सहित अन्य ने कहा कि प्रत्याशी राहुल कुमार द्वारा नामांकन पत्र में गलत जानकारी देने, राशन कार्ड व आधार कार्ड में अपने संतान की जन्मतिथि में जानकारी छिपाने का काम किया है. चुनाव आयोग के नियम के अनुसार फरवरी 2013 के बाद अगर किसी का तीसरा संतान जन्म होता है, तो वह व्यक्ति चुनाव नहीं लड़ सकता है. लेकिन राहुल कुमार ने चुनाव जीतने के लिए नामांकन के दौरान अपने संतान के तथ्यों को छुपाया है और धोखाधड़ी की है.

विज्ञापन
Anand Kumar Upadhyay

लेखक के बारे में

By Anand Kumar Upadhyay

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola