Bokaro news : प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर : डॉ दिनेशानंद

Published by : ANAND KUMAR UPADHYAY Updated At : 14 Oct 2025 11:42 PM

विज्ञापन

Bokaro news : आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान को ले भाजपा का बोकारो विधानसभा सम्मेलन का आयोजन, स्वदेशी व स्वावलंबन से ही भारत विकसित देश बनेगा.

विज्ञापन

चास, भाजपा बोकारो जिला की ओर से आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान निमित बोकारो विधानसभा सम्मेलन का आयोजन मंगलवार को चास स्थित दीपांजलि सभागार में किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष जयदेव राय व संचालन जिला महामंत्री संजय त्यागी ने किया. कार्यक्रम की शुरुआत डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि और दीप प्रज्वलित कर की गयी. सम्मेलन में मुख्य वक्ता के रूप में झारखंड के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी व विशिष्ट अतिथि के रूप में सांसद ढुलू महतो उपस्थित हुए. श्री गोस्वामी ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत का अर्थ एक ऐसे देश से है जो अपनी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए वैश्विक स्तर पर दूसरों पर कम निर्भर हो. स्वदेशी एवं स्वावलंबन से ही भारत विकसित देश बनेगा. भारत अतीत में आर्थिक एवं सांस्कृतिक दृष्टि से समृद्ध रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर है. अनेकानेक जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से मोदी सरकार लोगों के जीवन स्तर में सुधार ला रही है.

डॉ गोस्वामी ने कहा कि विगत 11 वर्षों में 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से ऊपर उठे हैं. आज भारत दुनिया के 200 देशों में दवाई निर्यात कर रहा है. लोगों से स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग करने का आह्वान किया और कहा आगामी दीपावली के त्योहार में मिट्टी की खुशबू से बने दीये की रोशनी से ही प्रकाश का पर्व मनायें ताकि गांव के कुम्हार को दीये के कीमत मिल सके. हमें गर्व है कि भारत दुनिया का चौथा अर्थव्यवस्था वाला देश बन गया है. भारत को विकसित देश बनाने के लिए हमें स्वदेशी सामानों के उपयोग में बढ़ावा देना चाहिए क्योंकि विदेशी सामानों के उपयोग से पैसा विदेश चला जाता है.

दीपावली पर स्वदेशी वस्तुएं खरीदने का आह्वान

धनबाद सांसद ढुलू महतो ने भाजपा की ओर से आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत आनेवाली दीपावली पर स्वदेशी वस्तुएं खरीदने का आह्वान किया. उन्होंने दुकानदारों से स्वदेशी बोर्ड लगाने की अपील की ताकि इससे स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा मिल सके .पर्व-त्योहारों में स्वदेशी सामानों का उपयोग ही आत्मनिर्भर भारत का रीढ़ है. भाजपा धर्म के रास्ते पर चलकर लगातार आगे बढ़ रहा है. प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आनेवाले समय में हमारा भारत दुनिया का सबसे समृद्धशाली और संपन्न देश बनेगा. ये नया भारत है किसी के आगे झुकेगा नहीं.

ये थे मौजूद

मौके पर कार्यक्रम के प्रमंडलीय प्रभारी भरत यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष रोहित लाल सिंह, जिला महामंत्री अनिल स्वर्णकार, आरती राणा, अर्चना सिंह, कुमार अमित, मुकेश राय, जयप्रकाश तापड़िया, कमलेश राय, दिलीप श्रीवास्तव, माथुर मंडल, रामलाल सोरेन,वीरभद्र सिंह, विक्रम महतो , राकेश कुमार मधु, चक्रधर शर्मा , अरविंद राय, राजीव कंठ, धर्मेन्द्र महथा, अशोक कुमार पप्पू, बुद्धेश्वर घोषाल, पन्नालाल कांदू, विभीषण सिंह चौधरी, एंजेला सिंह, वर्षा देवी, हरिपद गोप, अमर स्वर्णकार, धनंजय चौबे, अविनाश सिंह, विनय किशोर, मनोज सिंह, पंकज सिंह, कुमकुम राय, अंबिका देवी, माया राय, प्रीति गुप्ता, पुष्पा देवी सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANAND KUMAR UPADHYAY

लेखक के बारे में

By ANAND KUMAR UPADHYAY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola