Bokaro News : 29 दिसंबर से चार जनवरी तक ट्रेनों का परिचालन होगा प्रभावित
Published by : ANAND KUMAR UPADHYAY Updated At : 27 Dec 2025 11:42 PM
Bokaro News : दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में इंजीनियरिंग, टीआरडी एवं सिग्नल एवं टेलीकम्युनिकेशन विभागों के आवश्यक रखरखाव का होगा काम.
बोकारो, दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में इंजीनियरिंग, टीआरडी एवं सिग्नल एवं टेलीकम्युनिकेशन विभागों के आवश्यक रखरखाव कार्य के लिए 29 दिसंबर से 04 जनवरी तक संयुक्त रूप से रोलिंग ब्लॉक कार्यक्रम नियोजित किया गया है. उक्त अवधि के दौरान निम्नलिखित कोचिंग ट्रेनों के परिचालन पर प्रभावित रहेगा.
रद्द की गयी ट्रेनें
ट्रेन संख्या 68046/68045 (आसनसोल–आद्रा–आसनसोल) मेमू 30 दिसंबर, ट्रेन संख्या 68053/68054 (आद्रा–बाराभूम–आद्रा) मेमू 04 जनवरी, 68077/68078 (आद्रा–भागा–आद्रा) मेमू 30 दिसंबर, 03 व 04 जनवरी, ट्रेन संख्या 68061/68062 (आद्रा–आसनसोल–आद्रा) मेमू 29 दिसंबर, 02 व 04 जनवरी और ट्रेन संख्या 68079/68080 (भोजूडीह–चंद्रपुरा–भोजूडीह) मेमू 01 जनवरी को रद्द रहेगी.
आंशिक
समापन/प्रारंभ
ट्रेन संख्या 18019/18020 (झाड़ग्राम–धनबाद–झाड़ग्राम) एक्सप्रेस 29 से 31 दिसंबर, 01, 02 व 04 जनवरी को बोकारो स्टील सिटी में समाप्त/प्रारंभ होगी. इस दौरान ट्रेन की परिसेवा बोकारो स्टील सिटी-धनबाद-बोकारो स्टील सिटी खंड में रद्द रहेगी.
नियंत्रण
ट्रेन संख्या 12802 (आनंद विहार–पुरी) एक्सप्रेस 29 दिसंबर, 01 व 03 जनवरी को चंद्रपुरा-राजा बेरा खंड में 30 मिनट तक नियंत्रित की जा सकती है, यदि ट्रेन समयानुसार चल रही हो.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










