Bokaro News: महान स्वतंत्रता सेनानी थे तिलका मांझी

Published at :11 Feb 2025 11:49 PM (IST)
विज्ञापन
Bokaro News: महान स्वतंत्रता सेनानी थे तिलका मांझी

Bokaro News: जैनामोड़ में धूमधाम से मनायी गयी शहीद बाबा तिलका मांझी की जयंती, वक्ताओं ने शहीद के योगदानों को किया याद

विज्ञापन

जैनामोड़, जैनामोड़ स्थित बाबा तिलका मांझी चौक में मंगलवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा ने शहीद बाबा तिलका मांझी की जयंती धूमधाम के साथ मनायी. मुख्य अतिथि जिला संयोजक मंडली के अध्यक्ष प्रमुख डॉ रतनलाल मांझी व श्रमिक संघ के जिला अध्यक्ष मोहन मुर्मू थे. डॉ रतनलाल ने कहा कि बाबा तिलका मांझी भारत के वीर सपूत व महान स्वतंत्रता सेनानी थे. जिन्होंने अंग्रेजों के जुल्म के विरुद्ध आवाज उठायी थी. श्री मुर्मू ने कहा कि इन्होंने स्वतंत्रता संग्राम का प्रथम बिगुल फूंका था. अंग्रेजी साम्राज्य के खिलाफ संघर्ष करते हुए हंसते-हंसते अपने प्राण की आहुति दे दी.

सांस्कृतिक कार्यक्रम की दी प्रस्तुति

इससे पूर्व उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई. इसके बाद पुजारी नाइकी बाबा ने धूप-दीप व धुना दिखाकर पारंपरिक तरीके से उनकी पूजा की. कार्यक्रम की अध्यक्षता अमित सोरेन व संचालन अतुल रजवार ने किया. इस दौरान संस्कृत संथाली नृत्य का आयोजन किया गया.

ये थे मौजूद,

मौक पर मंटू यादव, मनोहर मुर्मू, जयनारायण महतो, अशोक मुर्मू, कांग्रेस प्रभारी उत्तम सिंह, बेरमो विधायक के निजी सचिव विनोद महतो, राधानाथ सोरेन, किष्टो भगत, पान बाबू केवट, रामा मांझी, सोमर मुंडा, अजय किस्कू, सोहन मुर्मू, तुलसी मरांडी, सूरजदेव हांसदा, रंजीत मुर्मू, बलराम तिवारी, अखबर अंसारी, संतोष महतो, राकेश सिंह समेत अन्य कार्यकर्ता शामिल थे.

पेटरवार में भी मनायी गयी जयंती

पेटरवार, पेटरवार प्रखंड के बुढ़ानगोड़ा में आदिवासी सेंगेल अभियान व आदिवासी छात्र संघ की ओर से मंगलवार को प्रथम स्वतंत्रता सेनानी वीर शहीद तिलका मांझी की जयंती मनाया गया. अध्यक्षता पंचायत सेंगेल अध्यक्ष महेंद्र मुर्मू व मंच का संचालन वीरेंद्र कुमार हेंब्रम ने किया. मुख्य अतिथि आदिवासी सेंगेल अभियान के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष देवनारायण मुर्मू ने भारत माला परियोजना के तहत पेटरवार में फेज 1 व फेज 2 सड़कें बन रही है, जिसमें दो बड़ी सबस्टेशन बनने जा रही है. इसमें लगभग 90 से 95 प्रतिशत जमीनें संताल आदिवासियों की अधिग्रहित की गयी है. इसलिए आदिवासी सेंगेल अभियान की ओर से बुढ़नगोड़ा सबस्टेशन का नाम प्रथम स्वतंत्रता सेनानी वीर शहीद तिलका मांझी चौक व चरगी सबस्टेशन का नाम संताल हूल के महानायक वीर शहीद सिदो मुर्मू चौक नामकरण की मांग उपायुक्त बोकारो एवं राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण मंत्रालय भारत सरकार के परियोजना निदेशक से पत्र लिख कर की गयी है. आदिवासी छात्र संघ के बोकारो जिला अध्यक्ष रविशन मांझी, हजारीबाग जोनल हेड विजय टुडू, बोकारो जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष ललिता सोरेन, छात्र संघ सचिव रमेश मुर्मू, पेटरवार सेंगेल के विजय कुमार मरांडी, सेंगेल संयोजक हरिश्चन्द्र मुर्मू, भोक्ता समाज से हीरालाल भोगता, बुढ़नगोड़ा मांझी बाबा दिनेश मुर्मू, नायके बाबा रामनाथ हेंब्रम, शिकन्द्र हेंब्रम, पिंटू सोरेन, कसमार प्रखंड सेंगेल अध्यक्ष बिशेश्वर मुर्मू ने भी संबोधित किया. मौके पर चंद्र किस्क, कमलेश किस्कू, बाबूराम किस्कू सहित दर्जनों महिला पुरुष उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola