Bokaro News : नये मुख्य सचिव का बोकारो से है नाता, पिता हैं बीएसएल के रिटायर्ड जीएम
Published by : ANAND KUMAR UPADHYAY Updated At : 30 Sep 2025 9:46 PM
Bokaro News : मुख्य सचिव अविनाश कुमार केंद्रीय विद्यालय नंबर वन के हैं एलुमनी, वह 1993 बैच के झारखंड कैडर के अधिकारी हैं. देवघर में डीसी रह चुके हैं.
बोकारो, झारखंड के नए मुख्य सचिव अविनाश कुमार का बोकारो से गहरा नाता है. अविनाश कुमार की पढ़ाई केंद्रीय विद्यालय नंबर वन से हुई है. स्कूली शिक्षा यहां से लेने के बाद उच्च शिक्षा के लिए बाहर गये. उनके पिता टीएन ठाकुर बीएसएल के महाप्रबंधक पद से रिटायर हुए हैं. फिलहाल बोकारो बार काउंसिल के सदस्य हैं. झारखंड सरकार ने मंगलवार को वरिष्ठ आइएएस अधिकारी अविनाश कुमार को राज्य का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया. वह 1993 बैच के झारखंड कैडर के अधिकारी हैं. देवघर में डीसी रह चुके हैं.
बोकारो वासियों ने कहा
झारखंड की सरकार ने अविनाश कुमार को मुख्य सचिव बनाकर झारखंड के साथ बोकारो के लोगों भी उपहार दिया है. राकेश कुमार राय उर्फ रघुनंदन दास ने अविनाश कुमार को चीफ सेक्रेटरी बनने पर बधाई व शुभकामना दी. कहा : बोकारो में खुशी का माहौल है. ब्रह्मर्षी परिवार के लोगों में विशेष रूप से खुशी की लहर है. उनकी मां ने शिक्षा क्षेत्र में बहुत ही अच्छा कार्य किया था. दो वर्ष पहले उनका निधन हो गया था. उनके परिजन अभी सेक्टर 04 डी में रहते हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










