Bokaro News : पुलिस लाइन 12 में होगा गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : पुलिस लाइन 12 में होगा गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह

Bokaro News : परेड कमांडर ने गठित की 14 टोली, डीडीसी ने परेड पूर्वाभ्यास का किया निरीक्षण, संबंधित पदाधिकारियों को दिशा-निर्देश दिया.

विज्ञापन

बोकारो, गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारी को लेकर बुधवार को उप विकास आयुक्त (डीडीसी) शताब्दी मजूमदार ने पुलिस लाइन मैदान, सेक्टर 12 में आयोजित परेड पूर्वाभ्यास का निरीक्षण किया. उन्होंने परेड की तैयारी, अनुशासन व समन्वय का जायजा लिया. संबंधित पदाधिकारियों को दिशा-निर्देश दिया. डीडीसी ने बताया कि परेड का पूर्वाभ्यास 24 जनवरी तक जारी रहेगा. 24 जनवरी को फुल ड्रेस रिहर्सल होगी. निरीक्षण उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक संयुक्त रूप से करेंगे. गणतंत्र दिवस समारोह 26 जनवरी को सेक्टर-12 स्थित पुलिस लाइन मैदान में होगा. परेड कमांडर के नेतृत्व में 14 टोलियां गठित की गयी हैं. इनमें जैप-04 का प्लाटून, जिला सशस्त्र बल, सीआरपीएफ, सीआइएसएफ, गृह रक्षा वाहिनी, एनसीसी का प्लाटून व विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के प्लाटून शामिल हैं. सभी टोलियां निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अभ्यास में जुटी हुई हैं. निरीक्षण के दौरान अपर समाहर्ता मुमताज अंसारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी जगरनाथ लोहरा, जिला आपदा प्रबंधन पदाधिकारी शक्ति कुमार सहित अन्य पदाधिकारी व कर्मी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anand Kumar Upadhyay

लेखक के बारे में

By Anand Kumar Upadhyay

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola