Bokaro News : इस्पात सचिव ने परियोजना स्थल का किया अवलाेकन, कार्यों की गति तेज करने का निर्देश
Published by : ANAND KUMAR UPADHYAY Updated At : 09 Oct 2025 10:43 PM
विज्ञापन
Bokaro News : सिंटर प्लांट-2 का प्रोजेक्ट साइट, सीसीएस और कोल्ड रोलिंग मिल-3 का किया अवलाेकन, इस्पात सचिव का दो दिवसीय बोकारो दौरा संपन्न, बीएसएल कर्मियों में जगी उम्मीद.
विज्ञापन
बोकारो, इस्पात सचिव संदीप पौंड्रिक ने बोकारो स्टील प्लांट के परियोजना स्थल का निरीक्षण किया. कार्यों की गति तेज करने का निर्देश दिया. इसके साथ हीं इस्पात सचिव का दो दिवसीय बोकारो दौरा गुरुवार को संपन्न हो गया. बता दें कि इस्पात सचिव बुधवार को बोकारो पहुंचे थे.
बीएसएल वरीय अधिकारियों के साथ बैठक कर भविष्य की प्रगति पर चर्चा की
इस्पात सचिव श्री पौंड्रिक ने सिंटर प्लांट-2 का प्रोजेक्ट साइट, सीसीएस और कोल्ड रोलिंग मिल-3 का अवलोकन किया. प्लांट के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया. बोकारो निवास में वरीय अधिकारियों के साथ बैठक कर भविष्य की प्रगति पर चर्चा की. ज्ञानार्जन एवं विकास केंद्र में कर्मियों के साथ संवाद कार्यक्रम ने शामिल हुए. आशीष चटर्जी, अतिरिक्त सचिव और वित्तीय सलाहकार, इस्पात मंत्रालय, अभिजीत नरेंद्र, संयुक्त सचिव, इस्पात मंत्रालय, अमरेंदु प्रकाश-सेल चेयरमैन एमआर गुप्ता, निदेशक (तकनीकी, प्रोजेक्ट्स एंड रॉ मटेरियल) भी बोकारो आये थे. इस्पात सचिव के दौरा से बीएसएल कर्मियों के साथ शहरवासियों में उम्मीद जगी है कि अब बोकारो में निवेश का मार्ग प्रशस्त होगा.कोलियरी व माइंस पर सेल प्रबंधन का फोकस
स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) के बीएसएल के प्रोजेक्ट, आयरन ओर माइंस व कोलियरी को लेकर खास योजना बनायी गयी है. सेल को मजबूत स्थिति में लाने के लिए कोलियरी व माइंस पर खासतौर से फोकस किया जा रहा है. इसी के तहत इस्पात सचिव श्री पौंड्रिक ने बोकारो से जाने के बाद सेल की महत्वाकांक्षी टासरा परियोजना का दौरा कर वहां चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की. इसकी राह में आने वाली अड़चनों को दूर करने की बात कही.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










