Bokaro News : जिम ट्रेनर से जिस्मफरोशी के धंधे तक पहुंचा शनि

Published by : ANAND KUMAR UPADHYAY Updated At : 04 Oct 2025 11:17 PM

विज्ञापन

Bokaro News : बीएस सिटी थाना क्षेत्र के को-ऑपरेटिव कॉलोनी में सेक्स रैकेट संचालन का मामला, मोबाइल का ट्रांजेक्शन खोलेगा राज, ग्राहकों की सूची तलाशने में जुटी पुलिस.

विज्ञापन

बोकारो, बीएस सिटी थाना क्षेत्र के को-ऑपरेटिव कॉलोनी में एक किराये के मकान में जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा था. शुक्रवार को पुलिस ने आवास से किरायेदार शनि कुमार व कोलकाता के खिदिरपुर निवासी निखत परवीन को गिरफ्तार किया था. शनि कुमार पहले जिम ट्रेनर था. कई साल तक बारी को-आपरेटिव कॉलोनी में लोगों को ट्रेनिंग देता रहा.शनि दो साल पहले शनि एक महिला के संपर्क में आया और जिस्मफरोशी के धंधे में उतर गया. इसके लिए को-ऑपरेटिव कॉलोनी का आवास सेफ जोन बन गया. फिलहाल पुलिस शनि व निखत के मोबाइल से हो रहे डिजिटल ट्रांजेक्शन की जांच कर रही है. साथ ही मोबाइल व ट्रांजेक्शन के जरिये ग्राहकों की सूची भी बना रही है. ताकि जिस्मफरोशी के धंधे में खत्म किया जा सके.

संदिग्ध गतिविधियों को लेकर लोगों ने पुलिस से की थी शिकायत

रिहायशी कॉलोनी में आवास के आसपास रहने वालों को दो-तीन माह पहले आवास में चल रही संदिग्ध गतिविधि पर शक हुआ. लगातार नये-नये अनजाने युवाओं के आने-जाने की शिकायत आसपास के लोगों ने पुलिस अधिकारियों से की. इसके बाद सिटी डीएसपी आलोक रंजन व सिटी इंस्पेक्टर सुदामा कुमार दास ने कई बार दबिश दी. परंतु सफलता नहीं मिली. सटीक सूचना मिलने पर अवैध धंधे का भंडाफोड़ गुरुवार की रात हुआ. शनि व अवैध धंधे में संलिप्त निखत परवीन को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. सेक्स रैकेट में शामिल अन्य लोगों की तलाश की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANAND KUMAR UPADHYAY

लेखक के बारे में

By ANAND KUMAR UPADHYAY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola