Bokaro News: कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न की रोकथाम के प्रावधानों की दी गयी जानकारी
Author Anand kumar upadhyay
Updated:
विज्ञापन

Bokaro News: बोकारो इस्पात संयंत्र (बीएसएल) में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस-2026 आयोजन समिति की ओर से एक विशेष पहल ‘निष्ठा’ प्रशिक्षण व जागरूकता के माध्यम से समावेशी, सुरक्षित और उत्पीड़न मुक्त कार्यस्थल का पोषण की शुरुआत की गयी है.
विज्ञापन
बोकारो, बोकारो इस्पात संयंत्र (बीएसएल) में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस-2026 आयोजन समिति की ओर से एक विशेष पहल ‘निष्ठा’ प्रशिक्षण व जागरूकता के माध्यम से समावेशी, सुरक्षित और उत्पीड़न मुक्त कार्यस्थल का पोषण की शुरुआत की गयी है. इस अभियान के तहत प्रथम शिक्षण सत्र का आयोजन मंगलवार को कोक ओवन, आरएमपी व आरएमएचपी विभाग में किया गया. उद्घाटन अनुभाग प्रभारी (विद्युत) कोक ओवन व कोल केमिकल अंजनी कुमार व महाप्रबंधक (बीइ) व समिति की अध्यक्ष अनुपमा तिवारी ने किया.
प्रशिक्षण सत्र का संचालन सहायक महाप्रबंधक (मानव संसाधन) शिप्रा एन हेंब्रम व वरीय प्रबंधक (मानव संसाधन) सुष्मिता सोरेन ने किया. सत्र के दौरान कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न की रोकथाम के प्रावधानों के साथ-साथ कंपनी की विभिन्न नीतियों जैसे मातृत्व अवकाश, पितृत्व अवकाश, चाइल्ड केयर लीव व लघु परिवार योजना पर विस्तृत जानकारी दी गयी. वक्ताओं ने महिला कर्मचारियों के लिए सहायक उपायों जैसे ‘शॉर्टर वर्किंग पीरियड स्कीम’ और बाहरी रोजगार के अवसरों के लिए आवेदन अग्रेषित करने संबंधी नियमों पर भी प्रकाश डाला. इसके अतिरिक्त महिला सशक्तीकरण के उद्देश्य से चलाये जा रहे ‘सखी पोर्टल’ और ‘महिला नेतृत्व विकास कार्यक्रम’ जैसी विशिष्ट पहलों के बारे में भी विस्तार से बताया गया. मौके पर महाप्रबंधक (मानव संसाधन) नीना सिंह व सहायक महाप्रबंधक (मानव संसाधन) नंदा प्रियदर्शिनी थी.क्विज का आयोजन
कार्यशाला के दूसरे सत्र का आयोजन बुधवार को ब्लास्ट फर्नेस विभाग में किया गया. शुरुआत कार्यकारी मुख्य महाप्रबंधक (ब्लास्ट फर्नेस) महेंद्र प्रसाद ने किया. सत्र में शिप्रा एन हेम्ब्रम व सुष्मिता सोरेन ने कर्मियों को कार्यस्थल पर अधिकारों, जिम्मेदारियों व सम्मानजनक आचरण के प्रति जागरूक किया. ऑन-द-स्पॉट क्विज का आयोजन किया गया. पहल का सफल शुभारंभ बीएसएल में एक सुरक्षित, समावेशी और उत्पीड़न मुक्त कार्य वातावरण को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है. इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से संयंत्र में एक ऐसी कार्य-संस्कृति विकसित की जा रही है, जहां प्रत्येक कर्मचारी, विशेषकर महिलाये स्वयं को सुरक्षित और सशक्त महसूस कर सकें.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










